इंग्लैंड दौरे की हार पड़ी भारी! BCCI करेगा बड़ा मंथन, गौतम गंभीर से लेकर खिलाड़ियों तक पर फैसले की चर्चा

नई दिल्ली
 इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टी-20 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा कर सकती है. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। 

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दो टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी हैं. भारतीय टीम को पहले आयरलैंड ने 2-0 से हराया था और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठ रहे हैं सवाल
बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की समीक्षा किए जाने की बात इसलिए फैल रही है, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर मैनेजमेंट के कई फैसलों को लेकर सवाल उठे हैं. खास तौर पर संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है. संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए उतारा गया, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुए हैं। 

दूसरी तरफ ईशान किशन और तिलक वर्मा का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गया है. आयरलैंड सीरीज को मिलाकर इस पूरे दौरे में तिलक वर्मा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं. अब सवाल यह है कि लगातार फेल हो रहे तिलक वर्मा को क्या इसलिए बाहर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वह उप-कप्तान हैं? वहीं, ईशान किशन की बात करें तो इंग्लैंड की तेज पिचों पर आईसीसी टी-20 रैंकिंग का यह टॉप खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581