सैमसंग के बाद अब Apple की फोल्ड फोन में एंट्री, iPhone Ultra का डमी वीडियो वायरल

Apple अपना पहला फोल्ड आईफोन इस साल लॉन्च करेगा, जिसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है. बहुत से लोगों में उत्सुकता है कि ऐपल का पहला फोल्ड हैंडसेट कैसा होगा. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया है कि वह पहला ऐपल फोल्ड है. इस हैंडसेट को फोल्ड और अनफोल्ड करके भी दिखाया है.

X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर ऐपल हब नाम के अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है. पोस्ट में एक वीडियो भी शामिल किया है, जिसको लेकर दावा किया है कि वह ऐपल फोल्ड का डमी है. इस हैंडसेट को फ्रंट बैक से दिखाया है. साथ ही अनफोल्ड भी किया है. इसका नाम iPhone Ultra बताया है.

वीडियो देखकर पता चलता है कि यह व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप को दिखाया गया है. नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल और टाइप सी यूएसबी पोर्ट दिया गया है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड की तरह होता है अनफोल्ड
हैंडसेट को अनफोल्ड करके भी दिखाया गया है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड की तरह ही अनफोल्ड होता है. इसमें टॉप लेफ्ट साइड पर सेल्फी कैमरा भी दिखाई दिया है.

सैमसंग 8 साल पहले लॉन्च कर चुका है फोल्ड फोन
ऐपल के फोल्ड हैंडसेट का इंतजार लंबे समय से हो रहा है, जबकि सैमसंग ने साल 2018 में ही भारत में अपना पहला फोल्ड हैंडसेट लॉन्च कर दिया था. कंपनी अब तक कई फोल्ड और फ्लिप मॉडल को लॉन्च कर चुकी है.

गूगल और वीवो भी लॉन्च कर चुके हैं फोल्ड फोन
सैमसंग के अलावा गूगल, वीवो, वनप्लस, शाओमी जैसे ब्रांड भी फोल्ड हैंडसेट लॉन्च कर चुके हैं. वहीं गूगल, वनप्लस और वीवो अपने फोल्ड हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर चुके हैं.

iPhone Ultra की कीमत
आमतौर पर एक फोल्ड हैंडसेट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होती है. सैमसंग, वीवो, गूगल और वनप्लस जैसे ब्रांड ने भी इस प्राइस ब्रैकेट को फॉलो किया है. हालांकि आईफोन अल्ट्रा फोल्ड की कीमत का अभी ऐलान नहीं किया है. अनुमान के मुताबिक, यह हैंडसेट करीब 1.50 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581