9 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा; अब टीम इंडिया से छिन सकती है नंबर-1 की गद्दी

 ब्रिस्टल
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल में हुआ. भारतीय टीम को सीरीज में जिंदा रहने के लिए और सीरीज ड्रॉ करने के लिए यह मैच जरूरी था, लेकिन भारतीय टॉप ऑर्डर की नाकामी और फ‍िर गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को इस मैच में भी हार म‍िली। 

भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की.कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली. श्रेयस अय्यर की 49 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने 159 रन का लक्ष्य 43 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंद पर 79 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली. वहीं, फिल साल्ट ने 42 गेंद पर 59 रन बनाए. इंग्लैंड को एकमात्र झटका जोस बटलर के रूप में लगा, जो 8 गेंद पर आठ रन बनाकर पारी के तीसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे. बटलर जब आउट हुए, इंग्लैंड का स्कोर 13 रन था। 

ब्रिस्टल में जीत के बाद 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, अब एक मैच बाकी है, जो साउथम्पटन में होना है.  चेस्टर – ले – स्ट्रीट में खेल गया पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं गौर करने वाली  बात यह  है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी है। 

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस ने किया संघर्ष 
इस मुकाबले में भारत की ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया. कुछ हद तक उनका साथ श‍िवम दुबे ने द‍िया. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और जोफ्रा ऑर्चर को 2-2 और व‍िल जैक्स और आद‍िल राश‍िद को 1-1 सफलता म‍िली। 

शुरुआत फ‍िर से खराब रही. मुकाबले  वैभव सूर्यवंशी एक बार फ‍िर 15 रन पर कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर की शॉट ऑफ लेंथ गेंद पर  म‍िड ऑन पर सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद आए ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और महज 4 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए. अभ‍िषेक कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ जमे हुए लग रहे थे, लेकिन वो भी 14 रन बनाकर आद‍िल राश‍िद की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए, उनके आउट होते ही टीम इंड‍िया का स्कोर 48/3 हो गया। 

 श‍िवम दुबे (22) ने कप्तान अय्यर के साथ 53 रनों की बहुमूल्य पार्टनरश‍िप की, लेकिन वो व‍िल जैक्स की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में टॉम बैंटन को कैच दे बैठे. इसके बाद त‍िलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए और अंत‍िम ओवरो में तेज गत‍ि से खेलने के चक्कर में जोश टंग की गेंद पर आउट हो गए. इस मैच में शाम‍िल किए गए वॉश‍िंंगटन सुंदर कुछ खास नहीं कर सके और महज 5 रन पर आख‍िरी ओवर में जोफ्रा आर्चर का श‍िकार बने. आख‍िरी ओवर में अक्षर पटेल भी 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। 

श्रेयस अय्यर का दर्द, अब छ‍िनेगी नंबर 1 टीम की गद्दी! 
अब सीरीज का चौथा और आखिरी टी20 शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा. यदि इंग्लैंड इस मुकाबले को भी जीत लेता है तो वह मौजूदा वर्ल्ड चैम्प‍ियन भारत को पछाड़कर आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन सकता है। 

मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार पर निराशा जताते हुए स्वीकार किया कि उनकी टीम एक बार फिर अपने प्लान को मैदान पर सही तरीके से लागू नहीं कर सकी। 

अय्यर ने कहा- यह फिर से निराशाजनक प्रदर्शन रहा. 158 रन आदर्श स्कोर नहीं था. बाद में हमने देखा कि इंग्लैंड ने कितनी तेजी से टारगेट हासिल कर लिया. गेंदबाजी के दौरान मैंने गेंदबाजों से कहा था कि वे लगातार वही लेंथ रखें. मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन हम अपने एग्जीक्यूशन में पीछे रह गए। 

80 रन की कप्तानी पारी पर क्या बोले अय्यर?
श्रेयस अय्यर ने 80 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन उनका मानना है कि टीम की हार के बाद व्यक्तिगत उपलब्धि का कोई महत्व नहीं रह जाता। 

उन्होंने कहा- अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं, लेकिन अगर टीम नहीं जीतती तो वह पारी पीछे छूट जाती है. मैं जब भी मैदान पर उतरता हूं तो चाहता हूं कि अच्छा प्रदर्शन करूं और टीम को जीत दिलाऊं. दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हो सका. अब अगले मैच की ओर देखना होगा। 

'ट्रांजिशन फेज' में है टीम इंडिया
भारतीय कप्तान ने मौजूदा टीम को बदलाव के दौर से गुजर रही टीम बताते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखेंगे. उन्होंने कहा- यह ट्रांजिशन फेज है और इस दौरान गलतियां होंगी. जरूरी है कि खिलाड़ी हालात के मुताबिक खुद को जल्दी ढालना सीखें. मुझे भरोसा है कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो तेजी से सीखते हैं और खुद का आकलन करेंगे। 

हैरी ब्रूक बोले,भारत को 3-0 से हराना खास
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना और खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ के बीच लगातार संवाद इस जीत की सबसे बड़ी वजह रहा। 

ब्रूक ने कहा- आज (9 जुलाई ब्रिस्टल का मैच) का मैच काफी मजेदार रहा. भारत को हराना हमेशा अच्छा लगता है. एक मैच बाकी रहते 3-0 की बढ़त हासिल करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. दो चीजें सबसे अलग रहीं- परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना और खिलाड़ियों तथा कोचिंग स्टाफ के बीच बेहतरीन कम्युनिकेशन. न्होंने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की भी जमकर तारीफ की। 

ब्रूक ने कहा- आर्चर और टंग आग उगलती गेंदबाजी की. टी20 में दुनिया की नंबर-1 टीम बनना हमारा लक्ष्य है. बल्लेबाजी करते हुए भी अच्छा महसूस हुआ। 

Related Posts

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581