राज्य GST विभाग का शिकंजा, पांच फर्मों पर सर्च में कर चोरी की जांच

 जयपुर
राज्य जीएसटी, वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान द्वारा कर चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुख्यालय की प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर द्वारा मैसर्स प्रेम ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड एवं उससे संबंधित चार अन्य फर्मों के कई ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।

 समूह की फर्मों द्वारा मेहन्दी पाउडर, मेहन्दी कोन, हेयर कलर एवं अन्य ब्यूटी उत्पादों का विनिर्माण एवं व्यवसाय किया जा रहा है। इन फर्मों द्वारा स्थानीय स्तर पर सोजत, पाली से मेहंदी की खरीद की जाकर विभिन्न उत्पादों का विनिर्माण कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई की जाती है। विभाग को प्राप्त जानकारी के अनुसार इन फर्मों द्वारा विगत वर्षों में अपने परिवार समूह से जुड़ी संबंधित विभिन्न फर्मों से बिना माल की वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किये अविधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त कर राज्य सरकार को करोड़ों रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी का विभागीय जीएसटी पोर्टल पर विश्लेषण करने पर उक्त फर्मों द्वारा विगत 5 वर्षों में लगभग 35 करोड़ रुपये की कर चोरी करने की संभावना अनुमानित की गयी।

 मुख्यालय की प्रवर्तन शाखा-तृतीय की पांच टीमें बनाकर इन फर्मों के पाली एवं जयपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्यवाही संपादित की गयी। सर्च के दौरान समूह फर्मों की लेखा पुस्तकों में दर्ज स्टॉक एवं व्यवसाय स्थल पर मौजूद स्टॉक में अन्तर पाया गया जिस कारण व्यवसायी द्वारा 99.62 लाख रुपये की राशि राजकोष में जमा करवाई गई। प्रकरण में करापवंचन की दृष्टि से आगत कर की अनुज्ञेयता, स्टॉक में अंतर, राज्य के बाहर माल आपूर्ति के समर्थन में जारी ई-वे बिल एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की गहन छानबीन एवं जांच की जा रही है।

Related Posts

राम मंदिर निर्माण की कामना से शुरू हुई साधना, आंखों के सामने साकार हुआ भव्य मंदिर

विनोद मिश्रा का कहना है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राम की नगरी का अभूतपूर्व विकास हुआ राम नाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री…

धार पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती पर दो बड़ी कार्रवाई

दो अलग-अलग स्थानों से कुल 969.335 किलोग्राम गांजे के 1,284 हरे पौधे जप्त अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581