लुधियाना में हादसा, मंत्री अरोड़ा ने दिखाई तत्परता, घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

लुधियाना.

पंजाब के लुधियाना शहर में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। मंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

जानकारी के अनुसार, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर अपने निवास से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जब उनका काफिला फिरोजपुर रोड पर मलहार कट के पास पहुंचा, तो वहां दो गाड़ियों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो चुकी थी। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और उनमें सवार लोग अंदर फंसे हुए थे।

मंत्री अरोड़ा के आदेश पर सुरक्षाकर्मी राहत कार्य में जुटे
स्थिति को गंभीर देखते हुए मंत्री अरोड़ा तुरंत अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने मिलकर घायलों को सावधानीपूर्वक गाड़ियों से बाहर निकाला। इस दौरान मंत्री अरोड़ा ने तुरंत लुधियाना के प्रमुख अस्पताल में संपर्क कर एंबुलेंस भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी फोन कर घटना की सूचना दी, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य हो सके। कुछ ही देर में पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दिल्ली रवाना हुए मंत्री
घटना के दौरान मंत्री संजीव अरोड़ा लगभग 30 मिनट तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी घायलों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचा दिया जाए। जब एंबुलेंस घायलों को लेकर रवाना हो गई, तब वह वहां से दिल्ली के लिए आगे बढ़े। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंत्री अरोड़ा की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। संकट की घड़ी में उनकी सक्रिय भूमिका ने घायलों को समय पर उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581