8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

बेंगलुरु 

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में से एक और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सलामी बल्लेबाजों को मिलने वाले फायदों के बारे में बात की है। अक्सर टॉप रन स्कोरर की उनके साथ तुलना की जाती है, जिसे उन्होंने अपने लिए परेशानी का सबब माना है। डिविलियर्स ने कहा है कि जब कोई मेरी तुलना आपीएल के टॉप रन स्कोरर से करता है तब मुझे इससे काफी परेशानी होती है। डिविलियर्स ने सीधे शब्दों में कहा कि अगर किसी ने आठ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि वह मुझसे बेहतर हो सकता है। मैं उससे बेहतर हूं इस मामले में। उसके पक्ष में सिर्फ एक ही बात अच्छी है कि उसने मुझसे ज्यादा गेंदें खेली हैं।

जिसके 8000 रन हैं उससे बेहतर हूं
मबांगवा मीडिया के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के शीर्ष रन-स्कोररों के साथ अपनी तुलना को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा "इसलिए मुझे तब बहुत गुस्सा आता है जब आईपीएल में मेरे रनों की तुलना दूसरे खिलाड़ियों से की जाती है, क्योंकि तब मुझे लगता है कि मैंने सलामी बल्लेबाजों जितनी गेंदें तो नहीं खेली हैं। उन्होंने आगे अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि "इससे मुझे बहुत चिढ़ होती है।" उन्होंने बिना कोई नाम लिए कहा कि “इस खिलाड़ी ने 8,000 रन बनाए हैं, वो अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं सोचता हूं, नहीं, मैं उनसे बेहतर हूं, उन्होंने ज्यादा गेंदें खेली हैं।” बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ विराट कोहली ने ही 8000 से अधिक रन बनाए हैं और वे अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में कई फैंस यह मान रहे हैं कि एबी डिविलियर्स ने यह बयान विराट कोहली को टारगेट करते हुए दिया है।

सलामी बल्लेबाजी करना आसान है
एबी डिविलियर्स ने बातचीत के दौरान उसी पॉडकास्ट में आगे कहा कि "वे सलामी बल्लेबाज हैं। वे पावरप्ले के दौरान बल्लेबाजी करते हैं और उस समय तीस गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी होते हैं। ऐसी परिस्थितियों में रन बनाना ज्यादा आसान होता है, मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजी करने की तुलना में। दुनिया के हर कोने में बतौर सलामी बल्लेबाजी फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन के साथ बल्लेबाज करना आसान है। खासकर यह इंडिया में तो और भी आसान है।" उन्होंने नई गेंद के साथ रन बनाने को आसान बताते हुए कहा कि "उस दौरान गेंद में उछाल होता है और उसे बाउंड्री के बाहर फील्ड रिस्ट्रिक्शन के साथ पहुंचाना आसान है।" गेंदबाजों के लिए पावर प्ले को डिविलियर्स ने बुरा बताया। उन्होंने कहा कि "गेंद बल्ले का किनारा लेकर भी चार रन चली जाती है और गेंदबाज को निराशा हाथ लगती है। यह पूरी तरह से गलत है।" डिविलियर्स ने ट्रेविस हेड का उदाहरण देते हुए कहा कि "अब तो ट्रैविस हेड की ही तरह गेंदें हर तरफ उड़ रही हैं। इनसाइड एज फोर, आउटसाइड एज फोर। अच्छा शॉट, सिक्स, शानदार, लेकिन तीन में से एक ही सही होता है।"

मुझे करियर के आखिरी में 5 नंबर पर भेजा गया
डिविलियर्स ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि "मुझे करियर के आखिरी दौर में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। मैं सोचता हूं ऐसा क्यों हुआ। क्या इसलिए कि मैं अच्छा फिनिशर हूं। नहीं, मुझे नई बॉल से बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहिए था।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अपने करियर के आखिरी दौर में क्यों कुछ कप्तान खुद की बैटिंग पोजीशन को ऊपर कर लेते हैं।

ऐसा है डिविलियर्स का आईपीएल करियर
एबी डिविलियर्स के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले, जिसकी 170 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.71 की औसत और 151.69 की स्ट्राइक रेट से कुल 5162 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 413 चौके और 251 छक्के जड़े। उन्होंने आईपीएल में 40 अर्धशतक और 3 शतक भी लगाए। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 से की थी और 2021 तक आईपीएल में एक्टिव थे। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581