आमिर खान की तीसरी शादी पर 16 साल वाले फॉर्मूले की सोशल मीडिया में चर्चा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही मे अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सिंगल से मिंगल कर लिया है. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. 5 जुलाई को हुई इस शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस ने आमिर को बधाई देते हुए गौरी का वेलकम तो किया ही लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस '16 साल वाले फॉर्मूले' की हो रही है, जिसे लेकर यूजर्स मजेदार मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग आमिर की पहली और दूसरी शादी का हिसाब जोड़ते हुए कह रहे हैं कि क्या तीसरी शादी भी 16 साल ही चलेगी? कई यूजर्स लिख रहे हैं- आमिर का मैरिज कॉन्ट्रैक्ट 16 साल का होता है क्या? तो किसी ने मजाक में लिखा- अब 2042 का इंतजार करो.

पहली शादी: बचपन का प्यार, 16 साल बाद अलग राह
आमिर खान ने 18 अप्रैल 1986 को अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं. शादी करीब 16 साल चली और फिर दिसंबर 2002 में दोनों का तलाक हो गया. अलग होने के बाद भी दोनों ने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर की और आज भी दोस्ताना रिश्ता रखते हैं.

'लगान' के सेट से शुरू हुआ था दूसरा रिश्ता
रीना दत्ता से अलग होने के करीब तीन साल बाद आमिर ने 28 दिसंबर 2005 को फिल्ममेकर किरण राव से पंचगनी के फार्महाउस पर प्राइवेट शादी की. दोनों की मुलाकात फिल्म 'लगान' के दौरान हुई थी. साल 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ. लेकिन जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान कर दिया. यानी ये रिश्ता भी करीब 16 साल तक ही चला.

अब 61 की उम्र में तीसरी बार बसाया घर
अब आमिर-गौरी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन यूजर्स अलग ही जोड़-घटा करने में बिजी हैं. उनके लिए आमिर का ये नया रिश्ता किसी मीम मटैरियल से कम नहीं साबित हो रहा है. जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने पहली और दूसरी शादी का गणित निकालना शुरू कर दिया. कई यूजर्स का कहना है कि अगर पिछला रिकॉर्ड देखा जाए, तो तीसरी शादी भी 16 साल तक चलेगी. हालांकि ये सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही सिर्फ एक चर्चा ही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है. लेकिन इसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया है.

कई सेलेब्स भी इस पर हैरानी जता चुके हैं कि आमिर अपनी पत्नियों को कितनी इज्जत देते होंगे जो उन्हें उनके आने वाले रिलेशनशिप्स पर कोई एतराज नहीं होता.

फिलहाल सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है. कोई आमिर की शादी का '16 साल का रिकॉर्ड' गिना रहा है, तो कोई तीसरी पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. अब वक्त ही बताएगा कि सोशल मीडिया का ये '16 साल वाला गणित' सिर्फ मजाक साबित होता है या नहीं.

Related Posts

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार…

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581