Women’s T20 World Cup 2026 Final: इंग्लैंड की उम्मीदें टूटीं, ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवें खिताब पर किया कब्जा

 लंदन

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 5 जुलाई (रविवार) को इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. लंदन के लॉर्ड्स में आयोजित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड सातवीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीता है.यह टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और 2026 के संस्करण में चैम्पियन बनी. इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) ने एक-एक मौके पर टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की. खास बात यह है कि सोफी मोलिनक्स की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया, जो उसके दबदबे का सबूत है। 

रनचेज में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जॉर्जिया वॉल का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया. इसके बाद फोएबे लिचफील्ड और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 100 रनों की साझेदारी कर इंग्लिश टीम को पस्त कर दिया.लिचफील्ड ने 35 बॉल का सामना करते हुए 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं बेथ मूनी ने 10 चौके की मदद से 49 बॉल पर 64 रनों का योगदान दिया. मूनी के आउट होने के बाद एलिस पेरी (नाबाद 13 रन) और एश्ले गार्डनर (नाबाद 3 रन) को जीत के द्वार तक पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने एक-एक कामयाबी हासिल की। 

बड़ा स्कोर नहीं बना सका इंग्लैंड
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. इंग्लिश टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 5 चौके की मदद से 53 बॉल पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली. वहीं फ्रेया केम्प ने 4 चौके और एक छक्के की सहायता से 28 बॉल पर नाबाद 44 रनों का योगदान दिया।

फ्रेया केम्प और नेट साइवर-ब्रंट के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रनों की साझेदारी हुई. एमी जोन्स (6 रन), डैनी वायट-हॉज (8 रन) और हीदर नाइट (2 रन) का बल्ला इस मैच में नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट झटके। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, चार्लोट डीन, लिन्से स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जॉर्जिया वॉल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ और लूसी हैमिल्टन.

 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581