IND vs ENG: दूसरे टी20 की नई टाइमिंग जारी, मैच देखने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

 मैनचेस्टर 
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। दूसरी टी20 की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू हुआ था, जो बारिश की भेंट चढ़ा था। इस मैच का भारतीय फैंस मजा नहीं उठा पाए थे। लेकिन दूसरे टी20 को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है। फैंस इस मुकाबले का भरपूर मजा उठा पाएंगे क्योंकि यह मैच नॉर्मल टाइमिंग पर शुरू होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?

India vs England 2nd T20I शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs ENG दूसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।
India vs England 2nd T20I कितने बजे शुरू होगा?

IND vs ENG दूसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 कैसे देखें लाइव?

India vs England 2nd T20I का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग का मजा भारतीय फैंस दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उठा सकते हैं। सोनीलिव और जियो हॉटस्टार दोनों जगह भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
पहला टी20 चढ़ा था बारिश के भेंट

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 189 रन बोर्ड पर लगाए थे। वहीं शिवम दुबे ने शानदार फिनिशिंग टच देते हुए 21 गेंदों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली। संजू सैमसन एक बार फिर फेल हुए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम में ज्यादा बदलाव होते नहीं दिख रहे हैं।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

इंडिया टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581