जौनपुर के रोहित यादव का कमाल, भाला फेंक में 87.05 मीटर के साथ एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई

नई दिल्ली
 पहले नीरज चोपड़ा, फिर सचिन यादव और अब रोहित यादव के रूप में भारत का एक और स्टार भाला फेंक एथलीट विश्व पटल पर छा गया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के एक छोटे से गांव अदारिया डभिया के रोहित 87.05 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर अब दुनिया के इस सत्र के दूसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर बन गए हैं।

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में चल रही 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन 25 वर्षीय रोहित ने स्वर्ण पदक के साथ यह उपलबधि भी हासिल की और इस सत्र में शीर्ष पर चल रहे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज (92.62 मीटर) के बाद सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इसी के साथ उन्होंने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

हाल ही में दोहा डायमंड लीग में दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के चौथे स्थान (85.69 मीटर) पर रहने और वहां श्रीलंका के पथिराज के छा जाने बाद भाला फेंक में इस साल कामनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भारत के पदक और खासकर स्वर्ण पदक की आस कुछ कम हो चली थी, लेकिन इस बीच रोहित यादव अब इस प्राचीन खेल में भारत की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। अब इस प्रदर्शन के दम पर रोहित भी नीरज के साथ भाला फेंक में इस साल के इन दो बड़े खेलों में भारत के लिए पदक जीतने को दम लगाएंगे।

रोहित यादव का पिछला सर्वश्रेष्ठ थ्रो 83.76 मीटर था। यह उन्होंने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के लुधियाना लेग में दर्ज किया गया था। हालांकि अब 87.05 मीटर का उनका थ्रो 2022 में मनु डीपी द्वारा बनाए गए प्रतियोगिता के 84.35 मीटर के रिकॉर्ड से भी कहीं बेहतर रहा। प्रतियोगिता में यशवीर सिंह (83.72 मीटर) और सचिन यादव (82.32 मीटर) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन दोनों ने भी एशियन गेम्स के लिए 77.87 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार किया।

कामनवेल्थ गेम्स में देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर
चोट के बाद वापसी करने वाले नीरज को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। वह दोहा के इस सत्र के अपने पहले प्रदर्शन के दम पर इस सत्र के बेस्ट थ्रोअर की सूची में सर्वश्रेष्ठ चार में बने हुए हैं। ऐसे में कौन जाने की अगले माह ग्लासगो में होने वाले कामनवेल्थ गेम्स और इसके बाद एशियन गेम्स में श्रीलंका के पथिराज के अलावा हमवतन नीरज और रोहित के बीच ही कड़ी टक्कर देखने को मिल जाए। इससे पहले नीरज को एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने फ्लाप शो के दौरान अन्य एथलीटों सहित हमवतन सचिन यादव से भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

रोहित यादव ने कहा, इस प्रदर्शन से कामनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मुझे शुरुआती थ्रो में ही 85 या 86 मीटर की दूरी पार करने की आदत डालनी चाहिए।

भाला फेंक में इस सत्र के पांच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
    एथलीट, देश, थ्रो, स्थान
    रुमेश पाथिराज, श्रीलंका, 92.62 मी., रोम डायमंड लीग
    रोहित यादव, भारत, 87.05 मी., भुवनेश्वर राष्ट्रीय एथलेटिक्स
    एंडर्सन पीटर्स, ग्रेनेडा, 86.50 मी., दोहा डायमंड लीग
    नीरज चोपड़ा, भारत, 85.69 मी., दोहा डायमंड लीग
    जैकब वाडलेज, चेक गणराज्य, 85.00 मी., दोहा डायमंड लीग

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581