फोन की बैटरी जल्दी खराब क्यों होती है? 100% चार्जिंग को लेकर एक्सपर्ट्स ने बताई पूरी सच्चाई

 नई दिल्ली

आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरी दी जाती है. ऐसे में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या फोन को हमेशा 100% तक चार्ज करना सही है या फिर 80% पर ही चार्जिंग रोक देनी चाहिए?

सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. लेकिन आखिर सच क्या है?

अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक अच्छी हालत में रहे, तो सिर्फ चार्ज करने का तरीका ही नहीं बल्कि कुछ छोटी-छोटी आदतें भी काफी फर्क डालती हैं। 

क्या 100% तक चार्ज करना गलत है?
सीधा जवाब है- नहीं. फोन को 100% तक चार्ज करना गलत नहीं है और इससे बैटरी फटने या तुरंत खराब होने का खतरा नहीं होता. आज के लगभग सभी स्मार्टफोन में ऐसी तकनीक होती है जो बैटरी फुल होने के बाद चार्जिंग को कंट्रोल कर देती है. यानी फोन 100% दिखाने के बाद भी बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज नहीं करता। 

हालांकि, अगर आप रोजाना कई घंटों तक फोन को 100% चार्ज पर ही लगाए रखते हैं, खासकर गर्म माहौल में, तो इससे बैटरी की उम्र धीरे-धीरे कम हो सकती है. इसकी वजह बैटरी पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव और गर्मी है। 

80% तक चार्ज करने की सलाह क्यों दी जाती है?
बैटरी एक्सपर्ट्स का मानना है कि लिथियम-आयन बैटरियां 20% से 80% के बीच सबसे आरामदायक स्थिति में काम करती हैं. इसी वजह से कई कंपनियां अब फोन में चार्ज लिमिट, बैटरी प्रोटेक्शन और ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग जैसे फीचर देने लगी हैं। 

उदाहरण के तौर पर, Apple ने iPhone में 80% से 100% तक चार्जिंग लिमिट चुनने का ऑप्शन दिया है. कंपनी का कहना है कि इससे लंबे समय में बैटरी की लाइफ बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। 

क्या हमेशा 80% तक ही चार्ज करना चाहिए?
जरूरी नहीं. अगर आप हर दो-तीन साल में नया फोन खरीद लेते हैं, तो 100% तक चार्ज करने की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आप अपना फोन चार-पांच साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो 80% या 85% तक चार्ज रखने की आदत बैटरी हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। 

सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है?
बैटरी के लिए सबसे बड़ा दुश्मन गर्मी मानी जाती है. अगर फोन चार्जिंग के दौरान बहुत गर्म हो रहा है, धूप में रखा है या चार्जिंग के समय भारी गेम खेल रहे हैं, तो इससे बैटरी तेजी से खराब हो सकती है. फोन गिर रहा है या और बैटरी पर इंपैक्ट है तो भी बैटरी फटने का खतरा रहता है। 

इसी तरह बैटरी को बार-बार पूरी तरह 0% तक खत्म करना भी अच्छी आदत नहीं मानी जाती. बेहतर होगा कि बैटरी 20% के आसपास पहुंचने पर फोन चार्ज कर दें। 

रातभर चार्ज पर छोड़ना सही है?
अगर आपका फोन नया है, तो आमतौर पर इसमें ऑप्टिमाइज्ड या एडेप्टिव चार्जिंग जैसे फीचर होते हैं. ये आपकी रोज की आदत को समझकर कुछ समय के लिए चार्जिंग रोक देते हैं और जरूरत पड़ने पर ही 100% तक पहुंचाते हैं. ऐसे में रातभर चार्जिंग पहले जितनी बड़ी चिंता की बात नहीं रही। 

सबसे सही तरीका क्या है?
अगर आपको पूरे दिन ज्यादा बैटरी चाहिए, तो फोन को 100% तक चार्ज करना बिल्कुल ठीक है. वहीं अगर आपकी प्रायॉरिटी बैटरी की लंबी लाइफ है और दिनभर 80% चार्ज आपके लिए काफी है, तो चार्ज लिमिट या बैटरी प्रोटेक्शन जैसे फीचर का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 

यानी सबसे जरूरी बात यह नहीं है कि फोन 80% तक चार्ज करें या 100% तक, बल्कि यह है कि फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं, अच्छी क्वॉलिटी का चार्जर इस्तेमाल करें और बैटरी को बार-बार पूरी तरह खत्म होने न दें. यही आदतें आपके स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखने में सबसे ज्यादा मदद करेंगी। 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581