FIFA World Cup 2026: मेक्सिको के गोल के बाद फिर ट्रेंड हुई ‘सेलिब्रेशन क्वीन’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली

मेजबान मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. यह 1986 के बाद पहली बार है जब मेक्सिको ने विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज की. स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों का शोर गूंज रहा था, लेकिन मैच खत्म होने के बाद इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा किसी खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक फैन की होने लगी। 

वह हैं ओलिविया बेथल (Olivia Bethel), जिन्हें सोशल मीडिया पर H-Town Girl के नाम से जाना जाता है। 

मेक्सिको के गोल के बाद ओलिविया ने अपना रिएक्शन वीडियो इंस्टाग्राम- @thehtowngirl) और X- @Htownliv पर पोस्ट किया. कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों व्यूज बटोरने लगा. मेक्सिको के दोनों गोल पर उनका उत्साह, चीखते हुए जश्न, डांस, कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए रिएक्शन और पूरे माहौल की ऊर्जा ने वीडियो को वायरल बना दिया। 

दिलचस्प बात यह है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ. पूरे टूर्नामेंट में मेक्सिको की हर जीत के बाद ओलिविया का सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा है. कई फैन्स तो उन्हें मजाक में मेक्सिको की 'लकी चार्म' भी कहने लगे हैं। 

यह वीडियो किसी स्टेडियम का नहीं, बल्कि एक स्पोर्ट्स बार का है, जहां बड़ी स्क्रीन पर मुकाबला चल रहा था. जैसे ही मेक्सिको ने गोल किया, पूरा बार खुशी से झूम उठा और उसी दौरान कैमरे में कैद ओलिविया का जोशीला रिएक्शन इंटरनेट की नई सनसनी बन गया। 

उधर, मैदान पर भी मेक्सिको ने इतिहास रच दिया. बारिश और आंधी की वजह से मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन इसका असर खिलाड़ियों पर नहीं दिखा. शुरुआत से ही मेक्सिको ने आक्रामक खेल दिखाया और 2-0 की जीत के साथ 1986 के बाद पहली नॉकआउट जीत दर्ज कर ली। 

अब मेक्सिको प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है. टीम अगला मुकाबला खेलने उतरेगी, जबकि सोशल मीडिया पर फैन्स की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या H-Town Girl का अगला वायरल सेलिब्रेशन फिर इंटरनेट पर धूम मचाएगा। 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581