घर में रखी ये चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक परेशानियां, तुरंत हटाने की सलाह।

कई बार लोग दिन-रात मेहनत करते हैं और अच्छी कमाई भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके हाथ में पैसा नहीं टिकता. कमाई होने के बाद भी बचत नहीं हो पाती और बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी एक वजह घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष भी हो सकते हैं. मान्यता है कि घर में रखी कुछ अनावश्यक और अनुपयोगी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे धन की बरकत और तरक्की प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं कि घर से किन चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए, ताकि आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहे.

टूटा हुआ शीशा या चटका हुआ कांच
वास्तु शास्त्र में टूटे हुए शीशे या चटके हुए कांच के बर्तनों को वास्तु दोष का कारण माना गया है. मान्यता है कि घर में चटका हुआ आईना या कांच की टूटी-फूटी वस्तुएं रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है और धन हानि के योग बनते हैं. 

रुकी हुई या खराब घड़ियां
घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि घर में पड़ी बंद या खराब घड़ी व्यक्ति की तरक्की और भाग्य में रुकावट पैदा कर सकती है. यदि घर में कोई ऐसी घड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या हटा दें.

बहता हुआ नल या पानी की बर्बादी
अगर आपके घर की रसोई या बाथरूम का कोई नल लगातार टपकता रहता है, तो इसे वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है. मान्यता के अनुसार, नल से लगातार पानी टपकना धन के अनावश्यक खर्च और आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है. 

कांटेदार पौधे और डरावनी तस्वीरें
घर की सजावट के लिए कभी भी नकली कांटेदार पौधे या कैक्टस नहीं लगाने चाहिए. इसके अलावा डूबती हुई नाव, महाभारत के युद्ध, ताजमहल या किसी जंगली जानवर की हिंसक तस्वीरें भी घर में लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिससे परिवार में कलह और आर्थिक उन्नति में बाधा आ सकती है.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581