क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! बेन स्टोक्स ने संन्यास का किया ऐलान, ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बाद थामेंगे बल्ला

नॉटिंघम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और सफल कप्तानों में शुमार बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. स्टोक्स न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे मौजूदा टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है। 

चौथे दिन (28 जून) का खेल शुरू होने से पहले 35 साल के बेन स्टोक्स ने अपने साथियों को अपने फैसले की जानकारी दी. इसके बाद इंग्लैंड टीम की ओर से एक भावुक मैसेज भी साझा किया गया, जिसमें स्टोक्स को टीम का सबसे प्रेरणादायक कप्तान, लीडर और महान खिलाड़ी बताया गया. स्टोक्स के संन्यास की खबर उस समय आधिकारिक रूप से आई जब वह ट्रेंट ब्रिज में गेंदबाजी कर रहे थे। 

दिलचस्प बात यह रही कि जैसे ही उनके रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा हुई, उसके तुरंत बाद फेंकी गई पहली ही गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जकारी फाउलकेस का विकेट हासिल कर लिया. स्टोक्स हाल ही में लंदन के एक नाइट क्लब में हुई घटना के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे. हालांकि ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में कप्तान के तौर पर उनकी वापसी हुई। 

स्टोक्स ने क्या कहा?
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, 'मेरे इस फैसले की वजहों पर बाद में बात होगी. लेकिन मैंने इस टीम, आप लोगों और अपने से पहले के खिलाड़ियों के लिए हमेशा अपना सबकुछ झोंका. अब मेरे पास एक आखिरी मौका है. मेरी सिर्फ एक ही गुजारिश है कि हर कोई वही करे. हमें अगले दो दिनों में काफी मेहनत करनी है. मैं चाहता हूं कि जब मैं मैदान से बाहर जाऊं तो यह महसूस करूं कि इस टीम ने अपना सबकुछ झोंक दिया. सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि इस टीम के लिए। 

इंग्लैंड क्रिकेट ने X पर लिखा, 'बेन, आप इस टीम के लिए सबसे प्रेरणादायक कप्तान, लीडर और दिग्गज रहे हैं, जिसकी कोई भी टीम उम्मीद कर सकती है. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। 

बेन स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 ओडीआई और 43 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस मुकाबले से पहले तक स्टोक्स ने टेस्ट मैचों में 7228 रन बनाए और 246 विकेट झटके. वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 3463 रन और 74 विकेट दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में स्टोक्स ने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके. स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 44 टेस्ट मैचों में से 24 में जीत हासिल की है। 

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581