पर्यटन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप किया गया संशोधन: मंत्री जयवीर सिंह

यूपी में बढ़े पर्यटक तो योगी सरकार ने किया ‘होम स्टे नीति’ में बड़ा बदलाव

अब 8 कमरे तक होंगे पंजीकृत, बीएंडबी और होम स्टे इकाइयों के लिए ऑटो रिन्यूअल की सुविधा शुरू

किफायती आवास सुविधाओं के विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

पर्यटन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप किया गया संशोधन: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही पर्यटन गतिविधियों और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) एवं होम स्टे नीति-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नई व्यवस्था के तहत होम स्टे और बीएंडबी इकाइयों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पहले से और आसान बनाया गया है। साथ ही पंजीकृत इकाइयों को ऑनलाइन स्वतः नवीनीकरण (ऑटो रिन्यूअल) की सुविधा भी प्रदान की गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योगी सरकार का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और स्थानीय लोगों को भी पर्यटन से जुड़ने के अधिक अवसर मिल सकें।

6 की जगह अब 8 कमरों के लिए मिली मंजूरी
उन्होंने बताया कि संशोधित नीति के अनुसार शहरी क्षेत्रों में संचालित होम स्टे इकाइयों में अब न्यूनतम एक और अधिकतम आठ कमरे (16 बेड) पंजीकृत कराए जा सकेंगे। पूर्व में अधिकतम 6 कमरों को ही किराये पर दिए जाने की व्यवस्था थी। यह भी साफ किया गया है कि शहरी इलाकों में होम स्टे ऐसी रिहायशी प्रॉपर्टी में चलने चाहिए जो या तो आवेदक की अपनी हो या फिर विकास प्राधिकरण से लीज पर ली गई जमीन पर बनी हो। प्रॉपर्टी के मालिक या उनके परिवार के सदस्यों का वहीं रहना जरूरी है।

पर्यटकों को आवास के साथ भोजन की सुविधा
बीएंडबी श्रेणी के अंतर्गत आवासीय अथवा लीज पर लिए गए भवनों में अधिकतम 8 कमरे पंजीकृत किए जा सकेंगे। ऐसी इकाइयों में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों को आवास के साथ नाश्ता और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इकाई में केयरटेकर का निवास अनिवार्य होगा और लीज पर लिए गए भवन की लीज अवधि न्यूनतम तीन वर्ष होनी चाहिए। 16 बेड वाली डॉरमेट्री भी इस श्रेणी में पात्र मानी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आठ कमरों से अधिक क्षमता वाले आवासीय भवनों, होटल, मोटल और गेस्ट हाउस जैसी इकाइयों को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत नहीं किया जाएगा।

तीन महीने पहले होगा स्वतः नवीनीकरण
संशोधन के तहत पंजीकृत इकाइयों को बड़ी राहत देते हुए पोर्टल आधारित स्वतः नवीनीकरण (ऑटो रिन्यूअल) की व्यवस्था भी लागू की गई है। अब इकाई संचालक अपने पंजीकरण की अवधि समाप्त होने से पूर्व विभागीय पोर्टल पर स्वयं नवीनीकरण करा सकेंगे। यह सुविधा पंजीकरण समाप्ति की तिथि से तीन माह पूर्व उपलब्ध रहेगी।

पर्यटन आधारित रोजगार बढ़ेंगे
अपर मुख्य सचिव पर्यटन विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि यह संशोधन प्रदेश में पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण आवास क्षमता बढ़ाने के लिए यह कदम विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

Related Posts

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार, 16,254 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

लखनऊ योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण…

किसानों और गोआश्रय स्थलों के बीच होगा सीधा अनुबंध, चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

लखनऊ योगी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘चारा के बदले खाद’ का अभिनव मॉडल शुरू करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581