भारत को चुनौती देने उतरेगा नया आयरलैंड! T20 सीरीज के लिए नए कप्तान समेत टीम का ऐलान

 डबलिन
भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टकर ने पॉल स्टर्लिंग की जगह ली है, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। 

29 वर्षीय लोर्कन टकर ने 2016 में आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. टकर अब तक तीनों प्रारूपों को मिलाकर 159 मुकाबले खेल चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में लेनस्टर लाइटनिंग की कप्तानी कर चुके टकर इससे पहले भी दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में आयरलैंड की कमान संभाल चुके हैं। 

इस सीरीज को लेकर लोकर्न टकर ने कहा कि भारतीय टीम टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम्स में से एक है और उनके खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आयरलैंड की टीम इस सीरीज में वर्ल्ड चैम्पियन भारत को कड़ी टक्कर देगी।

तीन खिलाड़ियों को पहली बार मौका
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. रूबेन विल्सन, मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंदरा को टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है. विल्सन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, जबकि हॉलार्ड और मूंदरा ने अभी तक आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। 

आयरलैंड की टीम को इस सीरीज से पहले इंजरी के चलते बड़े झटके लग चुके हैं. कुल छह खिलाड़ी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग पिंडली (काफ) की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं. तेज गेंदबाज जोश लिटिल को स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है, जबकि मार्क अडायर रेक्टस मसल इंजरी के चलते बाहर हैं. इसके अलावा कर्टिस कैम्फर हाथ में फ्रैक्चर, बैरी मैकार्थी एसीएल (ACL) इंजरी और जॉर्डन नील कंधे एवं पैर की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन सके। 

आयरलैंड का स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्री, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन। 

भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581