IND vs ENG: टीम इंडिया को चुनौती देने उतरेगी नई इंग्लिश टीम, अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिला पहला मौका

लंदन

भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लिश क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया. इस टी20 सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे. हालांकि ब्रूक को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम की कमान नहीं सौंपी गई थी, लेकिन सीमित ओवर्स क्रिकेट में उन पर भरोसा बरकरार रखा गया है। 

टीम में पहली बार 22 वर्षीय ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भी जगह मिली है. ससेक्स के इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर नेशनल टीम का टिकट हासिल किया है. कोल्स हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप में ग्लेमॉर्गन के खिलाफ नाबाद 224 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. इसके अलावा पिछले सीजन टी20 ब्लास्ट में भी उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था। 

आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलने वाले ओपनर बेन डकेट को टीम में शामिल नहीं किया गया ह. वहीं जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की टीम में वापसी हुई है. इंग्लैंड को चोटों की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है. तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने अपेक्षाकृत बड़ा स्क्वाड चुना है। 

इंग्लैंड के चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने जेम्स कोल्स के चयन पर कहा कि युवा ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन से इस मौके को पूरी तरह अर्जित किया है. उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू हो जाएगी, इसलिए टीम में अतिरिक्त विकल्प रखना जरूरी था। 

इंग्लैंड की 17 सदस्यीय टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड। 

भारत vs इंग्लैंड (शेड्यूल)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

Related Posts

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, SENA देशों में रचा क्रिकेट का नया इतिहास

 ऑकलैंड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार)…

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581