हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स में? MI-RR ट्रेड की अटकलें तेज, कप्तानी को लेकर भी बड़ा अपडेट

मुंबई 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण को खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि आगामी संस्करण से पहले होने वाले ट्रेड की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ दिन पहले सामने आया था कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को वापस अपनी टीम में चाहती है, जो 27 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक वैल्यू के साथ LSG में गए थे. अब हार्दिक पांड्या को लेकर खबर आई है कि उनका और मुंबई इंडियंस का साथ छूट सकता है. MI और RR के बीच ट्रेड की चर्चा अभी शुरूआती दौर में है। 

2015 में अपने पहले IPL संस्करण से लेकर 2021 तक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, लेकिन 2022 में गुजरात जायंट्स में कप्तान के रूप में शामिल हुए. GT को पहले ही साल अपनी कप्तानी में खिताब जिताने के बाद अगले साल (2023) उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया. लेकिन 2024 में उनकी MI में वापसी हुई, टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया लेकिन यहां वह सफल नहीं रहे. 2024 में MI अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर रही, 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची और 2026 में टीम 9वें नंबर पर रही। 

यशस्वी को लेना चाहती है मुंबई इंडियंस
रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में चाहती है, इसके लिए वह अपने कप्तान को राजस्थान में जाने देगी. ये बातचीत अभी शुरूआती दौर में हैं. MI में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी को लेकर पिछले सीजन काफी दिक्कतें हुई थी, अगर जायसवाल आते हैं तो ये अच्छी जोड़ी बन सकती है क्योंकि दोनों इंटरनेशनल में भी साथ में ओपन कर चुके हैं. सिर्फ हार्दिक नहीं, एक और बड़ा खिलाड़ी है जो मुंबई से अलग हो सकता है। 

सूर्यकुमार हो सकते हैं बाहर, ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान
BCCI ने सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटा दिया है, यहां तक की उनकी टी20 टीम में जगह भी नहीं बन रही. संभव है कि IPL 2027 में वह मुंबई इंडियंस में भी न दिखे. पिछले संस्करण उन्होंने 13 पारियों में 270 रन ही बनाए. हालांकि कई अन्य टीमें उन्हें खरीदकर कप्तान बनाने पर विचार कर सकती है। 

मुंबई इंडियंस नए कप्तान के रूप में तिलक वर्मा को चुन सकती है, जो हाल ही में BCCI द्वारा नेशनल टी20 टीम के उपकप्तान चुने गए हैं. इन सभी पर फैसला MI की रिव्यू मीटिंग में होगा, जो अगले हफ्ते होगी। 

 

Related Posts

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, SENA देशों में रचा क्रिकेट का नया इतिहास

 ऑकलैंड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार)…

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581