FIFA World Cup 2026: मोहम्मद सलाह बने हीरो, न्यूजीलैंड को मात देकर मिस्र ने रचा इतिहास

 वैंकूवर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार (22 जून) को आयोजित ग्रुप-जी के एक अहम मुकाबले में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में मिस्र की ये पहली जीत रही. एक समय मुकाबले में पिछड़ रही मिस्र की टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह की अगुवाई में मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. कप्तान मोहम्मद सलाह एक गोल और एक असिस्ट के साथ इस जीत के हीरो रहे। 

वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत न्यूजीलैंड ने शानदार अंदाज में की. मैच के शुरुआती मिनटों में ऑल व्हाइट्स ने लगातार मिस्र के डिफेंस पर दबाव बनाया. सातवें मिनट में सरप्रीत सिंह गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन उनका प्रयास निशाने से चूक गया. इसके कुछ देर बाद एलिजाह जस्ट के शानदार मूव को मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने बेहतरीन बचाव कर विफल कर दिया। 

न्यूजीलैंड की मेहनत आखिरकार रंग लाई और 16वें मिनट में टीम को बढ़त मिल गई. टिम पायने के कॉर्नर पर डिफेंडर फिन सुरमन ने ऊंची छलांग लगाकर शानदार हेडर लगाया और गेंद को जाल में पहुंचा दिया. शुरुआती बढ़त के बाद न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास और बढ़ गया, जबकि मिस्र की टीम लय हासिल करने के लिए संघर्ष करती दिखी। 

हालांकि पहले हाफ के अंत तक मिस्र ने वापसी के संकेत दे दिए थे. उमर मरमौश ने दूर से जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर मैक्स क्रोकॉम्ब ने मुश्किल से रोका. वहीं मोहम्मद सलाह की फ्री-किक भी मामूली अंतर से गोलपोस्ट के बाहर निकल गई. दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह बदल गई. 58वें मिनट में मोहम्मद हानी के सटीक क्रॉस पर मोस्तफा जिको ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इस गोल के बाद मिस्र का आत्मविश्वास चरम पर पहुंच गया और टीम ने लगातार आक्रमण जारी रखा। 

सिर्फ नौ मिनट बाद मिस्र ने मुकाबले में बढ़त भी हासिल कर ली. मोस्तफा जिको और मोहम्मद सलाह के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. जिको के पास को सलाह ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया और मिस्र को 2-1 की बढ़त दिला दी. यह गोल मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। 

न्यूजीलैंड के पास वापसी का मौका था, लेकिन मिस्र के डिफेंडर्स और गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने कोई गलती नहीं की. इसके बाद 82वें मिनट में सलाह ने एक और कमाल किया. उनके कॉर्नर पर सब्स्टीट्यूट प्लेयर ट्रेजेगेट ने जोरदार हेडर लगाकर गोल दाग दिया और न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। 

न्यूजीलैंड के लिए स्थिति बेहद कठिन हो गई है. इस हार के बाद उसकी किस्मत अब अंतिम ग्रुप मैच पर टिकी है. अगर उसे अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखनी है, तो बेल्जियम के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी. न्यूजीलैंड के सिर्फ 1 अंक हैं और वो अपने ग्रुप में फिलहाल चौथे नंबर पर है। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581