ठेकुआ रेसिपी: बिहार की पारंपरिक मिठाई अब ग्लोबल पहचान के साथ घर पर बनाएं आसानी से

 बिहार की पारंपरिक मिठाई ठेकुआ एक बार फिर चर्चाओं में है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के स्पीकर को बिहार का मशहूर ठेकुआ भेंट करके  इसे ग्लोबल स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है. छठ महापर्व से जुड़ी इस खास मिठाई को इसके अनोखे स्वाद और सादगी के लिए काफी पसंद किया जाता है.

अगर आप भी घर पर बिहार की इस पारंपरिक व्यंजन का आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे. गेहूं के आटे, गुड़, घी और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाला ठेकुआ न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि इसे एक बार बनाकर लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि बिहार का टेस्टी ठेकुआ हम घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

ठेकुआ बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 कप गेहूं का आटा
1 कप गुड़
2 बड़े चम्मच घी
½ कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
4 से 5 इलायची (पिसी हुई)
इच्छानुसार कटे हुए काजू और बादाम
तलने के लिए तेल या घी

ठेकुआ बनाते कैसे हैं?

  • ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब इसे थोड़े से पानी में गर्म करें और पूरी तरह घुलने दें. गुड़ घुल जाने के बाद घोल को छान लें. इसके बाद इसमें घी मिलाकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब तैयार गुड़ के घोल की मदद से आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि ठेकुआ का आटा रोटी के आटे की तुलना में थोड़ा सख्त होना चाहिए. इससे ठेकुआ का आकार और टेक्सचर बेहतर बनता है.
  • आटा तैयार होने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अब इन्हें हाथों से मनचाहा आकार दें. यदि आपके पास ठेकुआ का सांचा है तो उसकी मदद से डिजाइन बना सकते हैं. सांचा न होने पर छलनी, कद्दूकस या किसी डिजाइनदार बर्तन की सहायता भी ली जा सकती है.
  • अब कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें. जब तेल मीडियम गर्म हो जाए, तब तैयार ठेकुआ डालें और मीडियम गैस पर सुनहरा होने तक तलें. तेज गैस पर तलने से ठेकुआ बाहर से जल्दी पक सकता है लेकिन अंदर से कच्चा रह सकता है.
  • सुनहरा होने पर ठेकुआ को कढ़ाई से निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. सही तरीके से रखने पर ठेकुआ कई दिनों तक ताजा और टेस्टी बना रहता है.
  • चाय के साथ कुरकुरा और स्वादिष्ट ठेकुआ न सिर्फ आपके स्नैक टाइम को खास बना सकता है, बल्कि पारंपरिक स्वाद का आनंद भी दिला सकता है.

 

Related Posts

Rashifal 9 November: सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

मेष राशि (Aries): निवेश से मिल सकता है बड़ा लाभ मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से…

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581