खरबूजे के बीज निकले सुपरफूड, सेहत और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद

गर्मियों का सीजन आते ही बाजारों में मीठे और रसीले खरबूजों की बहार आ जाती है. खरबूजे का पल्प तो हम सभी चाव से खाते हैं, लेकिन इसके बीच वाले हिस्से और बीजों को डस्टबिन के हवाले कर देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खरबूजे के बीज असल में सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड हैं. इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, सी, ई और जिंक पाया जाता है, जो हमारी आंखों की रोशनी, हड्डियों और चमकदार त्वचा के लिए बेहद जरूरी हैं. त्योहारों पर मिठाइयों से लेकर होटेल की महंगी महंगी डिशेस की ग्रेवी तक में इस्तेमाल होने वाले इन बीजों को आप घर पर मुफ्त में तैयार कर सकते हैं.

खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें
खरबूजे के बीजों को इस्तेमाल करने से पहले यहां हम आपको उन्हें आसानी से साफ करने का तरीका बता रहे हैं.

साफ करने का आसान तरीका:
खरबूजे के गूदे वाले हिस्से से बीजों को अलग करने के लिए इन्हें एक बड़ी छलनी में रखें और नल के बहते पानी के नीचे हाथों से रगड़कर धो लें. सारा चिपचिपा गूदा निकल जाएगा. इसके बाद इन्हें एक सूती कपड़े पर फैलाकर 1-2 दिन धूप में अच्छी तरह सुखा लें.

खरबूजे के बीज को ऐसे करें यूज
आप इन्हें कई तरह से खा सकते हैं लेकिन सबसे आसान है कि आप इन सूखे हुए बीजों को एक पैन में भून लें. इसके लिए सिर्फ आधा चम्मच देसी घी पैन में डालें और बीजों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. भूनते समय ये पॉपकॉर्न की तरह चटकने लगेंगे. ऊपर से थोड़ा सा सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं. आपकी चाय के साथ खाने वाली हेल्दी नमकीन तैयार है.

ग्रेवी में ऐसे करें इस्तेमाल
होटल जैसी गाढ़ी और मखमली ग्रेवी बनाने के लिए काजू के साथ खरबूजे के बीजों को पीसकर पेस्ट बनाया जाता है. आप इन साफ किए हुए बीजों को मिक्सर में पीसकर पाउडर या पेस्ट बना लें और पनीर, मलाई कोफ्ता जैसी डिशेज में इस्तेमाल करें.

हलवा, शेक्स और मिठाइयों की गार्निशिंग में भी करें यूज
सूजी का हलवा हो, खीर हो या फिर गर्मियों का खास मैंगो शेक और लस्सी, भुने हुए खरबूजे के बीजों को ऊपर से डालने से स्वाद और क्रंच दोनों दोगुना हो जाते हैं.

अगर आप घर पर अलसी, गोंद या ड्राई फ्रूट्स के हेल्दी लड्डू या ग्रेनोला बार बनाते हैं तो न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ाने के लिए इन बीजों को भी रोस्ट करके उसमें मिक्स कर सकते हैं.

Related Posts

Realme के नए फोन की तस्वीरें लीक, 10,000mAh बैटरी और कैमरा डिजाइन ने खींचा ध्यान

मुंबई  स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन से परेशान रहने वाले लोगों के लिए Realme एक बड़ा सरप्राइज तैयार कर रहा है. कंपनी की अगली मिड-रेंज सीरीज के Realme…

बैंकिंग नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BOB में 837 पदों पर आवेदन की नई तारीख जारी

नई दिल्ली    क्या आप भी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो क्या आपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस की पोस्ट पर आवेदन कर दिया है?…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581