चोट से जूझने के बाद भी टॉप फॉर्म की उम्मीद, नीरज चोपड़ा की सत्र शुरुआत पर सबकी नजरें

 दोहा
 भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वीकार किया कि पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में पीठ की चोट के बावजूद हिस्सा लेना सही फैसला नहीं था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब वह पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं और शुक्रवार को होने वाली दोहा डायमंड लीग के जरिए सत्र की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

नीरज सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रहे थे। प्रतियोगिता के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि वह कमर के निचले हिस्से की चोट से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें इस सीजन की शुरुआत भी देर से करनी पड़ी।

गलत फैसला किया
नीरज ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप से पहले ही मुझे चोट थी। हमने काफी मेहनत की और टोक्यो में हिस्सा भी लिया, लेकिन अब लगता है कि वह सही फैसला नहीं था। मुझे पहले से पता था कि समस्या है, लेकिन वह 2025 की आखिरी प्रतियोगिता थी, इसलिए मैंने खेलने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के जीवन में चोटें लगातार परेशान करती हैं। पहले टखने में दिक्कत थी, फिर कंधे में। इसके बाद मैंने अपनी टीम और फिजियो के साथ बैठकर शरीर के हर हिस्से पर काम किया। अब मैं अच्छा और फिट महसूस कर रहा हूं, देखते हैं कल क्या होता है।

दोहा में दमदार प्रदर्शन की उम्‍मीद
नीरज ने इसी दोहा में 16 मई 2025 को 90.23 मीटर का थ्रो कर पहली बार 90 मीटर की बाधा पार की थी। हालांकि उनका मानना है कि तकनीकी रूप से वह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था। उन्होंने कहा कि वह थ्रो तकनीकी रूप से इतना अच्छा नहीं था। हाथ की गति शानदार थी, लेकिन अगर निचले हिस्से का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करता तो दो-तीन मीटर और जुड़ सकते थे। मैंने उसका वीडियो ज्यादा बार नहीं देखा।

 

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581