अमेरिका में 540 रुपये की भिंडी, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

भारत के लगभग हर घर में हफ्ते में एक-दो बार भिंडी की सब्जी जरूर बनती है. भिंडी का स्वाद जितना टेस्टी होता है, उतना ही उसे बनाना आसान होता है क्योंकि उसे अलग-अलग तरह से कम समय में बनाया जा सकता है. आमतौर पर भिंडी बाजार में 40 से 60 रुपये किलो में मिल जाती है. लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यही मामूली सी भिंडी जब अमेरिका पहुंचती है तो इसकी कीमत सोने-चांदी के भाव को टक्कर देने लगती है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिका के एक सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत देखकर हर कोई हैरान है. वहां यह सब्जी कोई आम डिश नहीं बल्कि एक महंगे और प्रीमियम स्नैक्स के तौर पर बेची जा रही है.

85 ग्राम का पैकेट और इतनी भारी कीमत!
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अमेरिका के एक मार्ट से यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह एक शेल्फ के सामने खड़े हैं जहां 'बेटरगुड्स ओकरा चिप्स' (Bettergoods Okra Chips) का एक छोटा सा पैकेट दिखाई दे रहा है. इस पैकेट में फ्राइड और मसालेदार भिंडी है जिसे स्नैक्स की तरह खाया जाता है.

इस 85 ग्राम के पैकेट की कीमत 6.42 यूएस डॉलर यानी करीब 540 रुपये है. इस हिसाब से 1 किलोग्राम भिंडी की कीमत की निकाली जाए तो यह लगभग 7250 रुपये प्रति किलो बैठती है.

आखिर अमेरिका में क्यों इतनी महंगी है भिंडी?
अमेरिकी में भिंडी की इस कीमत के पीछे कई लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल कारण हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में भिंडी की कमर्शियल खेती भारत की तरह बड़े पैमाने पर नहीं होती है.

यूएसए के पर्यावरण और कृषि पैटर्न्स के अनुसार, यह मुख्य रूप से केवल दक्षिणी राज्यों में ही उगाई जा सकती है. इस कारण वहां के सुपरमार्केट्स में ज्यादातर ताजी सब्जियां या तो मेक्सिको जैसे देशों से इंपोर्ट की जाती हैं या फिर उन्हें खास तौर पर प्रोसेस करके बेचा जाता है.

वॉलमार्ट जैसे स्टोर्स पर उपलब्ध ऐसे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स में पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, इम्पोर्ट ड्यूटी और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट जुड़ने की वजह से इनकी कीमतें इतनी बढ़ जाती हैं.

न्यूट्रिशन से भरपूर होती है भिंडी
भिंडी सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी एक सुपरफूड की तरह काम करती है. न्यूट्रिशन की बात करें तो इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे डाइजेशन यानी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. भिंडी में विटामिन C और विटामिन K1 प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और ब्लड क्लॉटिंग में मदद करते हैं.

भिंडी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, खासकर पॉलीफेनोल्स हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं और शरीर में इन्फ्लेमेशन (सूजन) को कम करते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें मौजूद लेसदार पदार्थ आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होता है.

लोग ले रहे कॉमेंट्स में मजे
वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इंडिया में लोग भिंडी खाना पसंद नहीं करते और वहां इसे लोग इतने  महंगे दामों पर खरीद रहे हैं. एक यूजर ने कहा, यहां पर ₹50/kg हैं, आप बोलो तो 1 कट्टा (बोरी) डिलेवर करा दूं. अन्य यूजर ने लिखा, अमेरिका में आय भारत की तुलना में बहुत ज़्यादा है इसलिए इतनी महंगी बिक रही है.

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581