Kalki 2898 AD के सीक्वल में Alia Bhatt की एंट्री की चर्चा तेज

प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर के बाद से ही फैंस एक सवाल का जवाब तलाश रहे हैं- आखिर उनकी जगह कौन लेगा? और अब इस सवाल के बीच आलिया भट्ट का नाम सामने आने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

हालांकि अगर आप सोच रहे हैं कि आलिया सीधे दीपिका को रिप्लेस करने जा रही हैं, तो मामला थोड़ा अलग है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट फिल्म में एक बेहद खास और दमदार किरदार निभाती नजर आ सकती हैं.

वैष्णो देवी बनेंगी आलिया?
खबरों की मानें तो आलिया भट्ट को फिल्म में देवी वैष्णो देवी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. इतना ही नहीं, उनका किरदार कलयुग के उन दिव्य चिरंजीवियों में से एक हो सकता है, जिनका मकसद सुमति और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा करना होगा.

अगर ऐसा होता है तो 'कल्कि 2' में आलिया का रोल सिर्फ कैमियो नहीं, बल्कि कहानी का एक बेहद अहम हिस्सा साबित हो सकता है. हाल ही में आलिया की अल्फा का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें उनके किरदार का नाम सीता बताया गया है. वो फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन करती दिखेंगी. अगर कल्कि 2898 एडी में वैष्णो देवी का किरदार निभाने की खबर सही निकलती है तो आलिया के करियर के लिए ये बड़ा जंप होगा.

नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी
आलिया की कास्टिंग को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने साफ कहा कि अभी तक किसी भी कास्टिंग को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

उन्होंने कहा- हमें अभी ये बताना है कि कल्कि 2 में सुमति का किरदार कौन निभाएगा. फिलहाल जो भी बातें चल रही हैं, वो सिर्फ अटकलें हैं. लेकिन इतना तय है कि ये किरदार फिल्म में जरूर रहेगा क्योंकि कहानी के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है. यानि मेकर्स ने न तो आलिया की एंट्री कन्फर्म की है और न ही इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है.

आखिर क्यों हुई थी दीपिका की विदाई?
सितंबर 2025 में मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस को बड़ा झटका दिया था. बयान में बताया गया कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2' का हिस्सा नहीं होंगी. मेकर्स ने कहा था कि 'कल्कि जैसी फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता की जरूरत है और कई दौर की बातचीत के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है.'

इसके बाद इंडस्ट्री में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 फीसदी बढ़ोतरी और सिर्फ 7 घंटे की शिफ्ट की मांग रखी थी. कहा गया कि मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच इन शर्तों को लेकर सहमति नहीं बन पाई.

दीपिका ने भी दिया था जवाब
फिल्म से बाहर होने के कुछ समय बाद दीपिका पादुकोण ने बिना किसी का नाम लिए इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि वो हमेशा अपने संघर्ष सम्मान और शालीनता के साथ लड़ती हैं और सार्वजनिक विवादों का हिस्सा बनना उन्हें पसंद नहीं है. हालांकि दीपिका ने सीधे तौर पर 'कल्कि 2' विवाद का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयान को इसी मामले से जोड़कर देखा गया.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई आलिया भट्ट 'कल्कि 2' का हिस्सा बनने जा रही हैं? और अगर हां, तो क्या उनका किरदार फिल्म की कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा? जब तक मेकर्स आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते, तब तक फैंस के बीच कयासों का दौर जारी रहने वाला है. लेकिन एक बात तय है कि'कल्कि 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों का सुपरहिट पैकेज बन चुकी है.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581