घर पर बनाएं चटपटा भिंडी अचार, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना

भिंडी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी भिंडी का अचार ट्राई किया है. मसालों और सरसों के तेल से तैयार होने वाला यह अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकता है. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद टेस्टी लगता है.

ऐसे में अगर आप भी रोज के खाने में कुछ नया और चटपटा शामिल करना चाहते हैं तो भिंडी का चटपटा अचार एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खट्टे-तीखे स्वाद वाला यह अचार लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और घर पर इसे आसानी से कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
200 ग्राम भिंडी
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटा चम्मच मेथी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1 बड़ा चम्मच साबुत राई की दाल
तलने के लिए तेल
1 नींबू का रस
नमक स्वादानुसार

भिंडी का अचार घर पर कैसे बनाएं?
    भिंडी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
    अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और भिंडी को हल्का सुनहरा होने तक तल लें. इसके बाद इसे टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
    एक कटोरे में अमचूर पाउडर, मेथी पाउडर, हल्दी, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    अब एक नॉन-स्टिक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे, तो गैस बंद कर दें और उसमें जीरा, सरसों के बीज और राई की दाल डालें.
    जब मसाले चटकने लगें तो तली हुई भिंडी और सूखे मसालों का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
    अब आखिर में नींबू का रस मिलाएं और अचार को ठंडा होने दें. तैयार अचार को साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर स्टोर करें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें.

 

Related Posts

हैकर्स पर लगाम लगाने की तैयारी, GPT-6 Cyber से मजबूत होगी कंपनियों की साइबर सुरक्षा

OpenAI ने साइबर सिक्योरिटी की दुनिया में एक नया AI मॉडल GPT-6 Cyber लॉन्च किया है. इसे खास तौर पर कंप्यूटर, ऐप और सॉफ्टवेयर में छिपी सुरक्षा की कमियों को…

Diwali 2026: पूजा की थाली में जरूर रखें ये भोग, जानें गणेश जी और माता लक्ष्मी को क्या है प्रिय

 Diwali Puja Laxmi Ganesh Bhog List : दिवाली की शाम भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दौरान उन्हें कई प्रकार के भोग भी लगाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581