2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस, पंजाब कांग्रेस की ऑब्जर्वर कमेटी से नेताओं की मुलाकात आज

चंडीगढ़.

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस भी चुनावी रणनीति बनाने में तेजी से जुट गई है। आज नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को तलब किया गया है।

सुबह दस बजे से हाईकमान की ओर से गठित तीन सदस्य ऑब्जर्वर कमेटी पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा विधायक परगट सिंह सहित अन्य विधायकों और संगठन के लोगों से कमेटी मुलाकात करेगी। इस संबंध में सोमवार को सभी नेताओं को दिल्ली पहुंचने के आदेश दिए गए। कुछ नेता सोमवार ही दिल्ली पहुंच गए हैं। जानकारी अनुसार आब्जर्वर कमेटी में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।

नेताओं से मुलाकात कर पंजाब में चुनावी तैयारियों की लेंगे रिपोर्ट
साथ ही सभी नेताओं से एक-एक कर मुलाकात कर पंजाब में चुनावी तैयारियों को लेकर रिपोर्ट लेंगे। तीनों आब्जर्वर के साथ होने वाली इस बैठक को इस समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक के बाद ही चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति को लेकर स्थिति स्प्षट हो पाएगी। सूत्रों अनुसार आब्जर्वर कमेटी पंजाब को लेकर अपनी रिपोर्ट इसी हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपे देगी। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही चुनाव को लेकर पार्टी के अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर फैसला लिया जाएगा।

लंबे समय से पंजाब कांग्रेस में प्रदेेश अध्यक्ष के बदलाव करने या नहीं होने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अभी हाईकमान ने कोई फैसला नहीं लिया है। बीते महीने भर में चार से पांच बार पंजाब कांग्रेस नेताओं को दिल्ली तलब किया जा चुका है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही धड़ेबाजी को खतम करना कांग्रेस हाईकमान के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। मंगलवार की बैैठक के बाद ही कांग्रेस की आगे की रणनीति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581