मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल. 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई कम्पनी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। कम्पनी पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी सेक्टर) में निवेश करने की मंशा व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कम्पनी पदाधिकारियों से कहा कि वे निवेश के संदर्भ में ठोस परियोजना प्रस्ताव और स्पष्ट रोडमैप लेकर आएं, सरकार कम्पनी की सभी प्रकार की मदद करेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग श्री एम सेलवेंद्रम, जीनानी डॉट एआई कम्पनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्री अनंत नागाराज, कम्पनी के हेड ऑफ एआई ट्रांसफार्मेशन (पब्लिक सेक्टर) कर्नल आदिश वाबुमकर (रिटायर्ड) भी उपस्थित थे।

कम्पनी पदाधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर व्यापक संभावनाएं हैं। जीनानी डॉट एआई के विभिन्न मॉडलों को प्रदेश में कृषि, स्वास्य्व, वन, ग्रामीण विभाग और राजस्व विभागों में प्रभावी रूप से लागू कर दक्षता बढ़ाने और नागरिक सेवाओं में सुधार पर विस्तार से काम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी कम्पनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर काम करती है, जिसमें शासकीय और निजी क्षेत्र शामिल हैं।

 

  • Related Posts

    मासूम की निर्मम हत्या पर सीएम योगी का कड़ा रुख, दोषियों को सजा दिलाने का दिया भरोसा

    सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी मुख्यमंत्री ने घर जाकर दी आर्यवर्धन सिंह को…

    अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वालों में आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं: सीएम योगी

    सपा के रोड शो में मासूम की निर्मम हत्या, गुंडों को ढूंढकर देंगे ऐसी सजा कि कई पीढ़ियां रखेंगी याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैंपियरगंज में 491 करोड़ रुपये की लागत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

    पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

    पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

    पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

    पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

    पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

    कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

    कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

    शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

    शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581