अचारी पराठा रेसिपी: चटपटा और झटपट बनने वाला टेस्टी नाश्ता

 भारतीय घरों में नाश्ते में पराठा खाना काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाना आसान होता और यह जल्दी बन भी जाता है. लेकिन आप रोज-रोज आलू, प्याज या पनीर के पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो अचारी पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अचार के मसाले और तेल से तैयार होने वाला यह पराठा स्वाद में बेहद चटपटा और लाजवाब होता है.

इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती और यह मिनटों में तैयार हो जाता है. चाय, दही या चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.तो अगर आप भी सुबह झटपट कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो अचारी पराठा जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं अचारी पराठा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1-2 कप आटा
1-2 बड़े चम्मच अचार
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार

अचारी पराठा बनाते कैसे हैं?
    अचारी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का कोई भी अचार ले लीजिए. आप आम का अचार या किसी अन्य अचार का मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आम का अचार ले रहे हैं तो उसके टुकड़ों को बारीक काट लें और साथ में थोड़ा-सा अचार का मसाला और तेल भी निकाल लें.
    अब एक बड़े बाउल में आटा लें और उसमें अचार का मसाला, थोड़ा-सा अचार का तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला.
     आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें पराठे के आकार में बेल लें.
    अब तवा गर्म करें और उस पर बेला हुआ पराठा डालें.
    दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
    अब आपका गरमागरम अचारी पराठा तैयार है. इसे आप चाय, दही, अचार या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं.

 

Related Posts

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

दिवाली पर बनाएं कुरकुरी मसाला मठरी, चाय के साथ मेहमान भी करेंगे तारीफ

दिवाली पर घर में मेहमानों के लिए कुछ ऐसा होना चाहिए, जिसे देखते ही खाने का मन करने लगे. बाजार के पैकेट वाले नमकीन की जगह अगर घर की बनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581