हाई प्रोटीन सोया दाल लौकी पराठा, हेल्दी ब्रेकफास्ट का परफेक्ट ऑप्शन

 सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम खाना माना जाता है. ऐसे में अगर नाश्ते में स्वाद के साथ भरपूर प्रोटीन भी मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है.भागदौड़ भरी जिंदगी में वैसे भी लोग अपनी सेहत का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं. ऐसे में सुबह नाश्ते में कुछ ऐसा खाने को मिल जाए, जिससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी बने रहे तो उससे अच्छा क्या ही होगा.

नाश्ते में आपने पराठे तो कई तरह के खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको हाई प्रोटीन सोया दाल लौकी पराठा बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जो न सिर्फ खाने में बेहद मजेदार है बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है. फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोगों और बच्चों के लिए यह पराठा बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.
क्यों खास है सोया दाल लौकी पराठा?

सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जबकि दाल शरीर को जरूरी पोषक तत्व और प्रोटीन देती है. वहीं लौकी फाइबर और पानी से भरपूर होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है. इन तीनों का कॉम्बिनेशन इस पराठे को हेल्दी और पौष्टिक बनाता है.

पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप गेहूं का आटा
    1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
    1/2 कप उबली हुई मूंग दाल
    1/4 कप सोयाबीन
    1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    2 चम्मच हरा धनिया
    1/2 चम्मच जीरा
    1 चम्मच अजवाइन
    1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/4 चम्मच हल्दी
     नमक
    घी या तेल

इस आसान तरीके से बनाएं हाई प्रोटीन पराठा
    सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद उससे पानी निचोड़कर अलग रख लें.
    अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, कद्दूकस की हुई लौकी, उबली मूंग दाल और ग्राइंड किया सोयाबीन डालें.
    इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं.
    सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें.
    आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे की लोइयां बनाकर पराठे बेलें.
    गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें. फिर थोड़ा घी या तेल लगाकर कुरकुरा होने तक पकाएं.

इस तरीके से करें सर्व
गरमा-गरम सोया दाल लौकी पराठे को दही, हरी चटनी, रायता या अचार के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. यह नाश्ता बच्चों के टिफिन और ऑफिस लंच के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है.

सोया दाल लौकी पराठा खाने के फायदे
    शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है.
    लंबे समय तक भूख नहीं लगती.
    वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है
    डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है.
     

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581