प्रोटीन से भरपूर दही सोया चुकौनी, आसान नेपाली रेसिपी

 प्रोटीन का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में अंडा, चिकन और पनीर का नाम सबसे पहले आता है, जबकि सोयाबीन प्रोटीन का पावरहाउस है. अगर आप गर्मी में कुछ अच्छा और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो आप दही वाली सोया चुकौनी ट्राई कर सकते हैं. यह एक फेमस नेपाली डिश है, जिसे खासतौर पर वहां के लोग साइड डिश या स्नैक्स की तरह खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा सोया चुकौनी चावल और रोटी के साथ भी मजेदार लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है.

यह रेसिपी सोयाबीन, मसालों और ताजी सब्जियों से तैयार की जाती है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब और हेल्दी बन जाता है. प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन से बनी यह डिश शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो नॉनवेज नहीं खाते हैं.

घर पर कैसे बनाएं दही सोया चुकौनी ?
सोयाबीन और दही से बनने वाली यह डिश जितनी टेस्टी होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है. आइए आपको दही सोया चुकौनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

सोया चुकौनी बनाने के लिए लीजिए ये इंग्रेडिएंट्स
    1 कप सोयाबीन (भिगोया हुआ)
    1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
    1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
    2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
    2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
    1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
    1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
    1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
    नमक

दही सोया चुकौनी बनाने का आसान तरीका
    सबसे पहले एक गैस पर पानी गर्म करने के लिए रखें और उसमें सोयाबीन को उबाल लें.
    सोयाबीन का पानी निकालकर उसे एक बड़े कटोरे में रख दें.
    गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर मिलाएं.
    फिर इस मसाले में सोयाबीन डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
    फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
    इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह सभी को मिक्स कर लें.
    अब इस मिक्सर में सरसों का तेल डालें.
    जब ये तैयार हो जाए तो आप कटोरी में दही लें और उसमें इस मसाले को मिला दें.
    दही का पेस्ट तैयार करने के बाद इसे सोयाबीन के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
    आपका दही सोया चुकौनी तैयार है और इसे आप चावलों के साथ सर्व करें.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581