घर पर बनाएं मिल्क केक, बिना खोया और चीनी के आसान रेसिपी

 मिल्क केक का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में मिठास घुलने लगती है. इसका दानेदार टेक्सचर और मुंह में जाते ही घुल जाने वाला स्वाद इसे सबसे पसंदीदा भारतीय मिठाइयों में से एक बनाता है. ऐसे में अक्सर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं. लेकिन अगर हम कहे कि आप बाजार जैसा मिल्क केक घर पर आसानी से बना सकते हैं तो? जी हां, आप दानेदार और स्वादिष्ट मिल्क केक घर पर बना सकते हैं वो भी बिना चीनी और बिना किसी झंझट के. आज हम जो रेसिपी शेयर करने वाले हैं उसमें आपको मिल्क केक बनाने के लिए मावे या खोये की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

आज हम आपको सिर्फ दूध और गुड़ की मदद से बनने वाले दानेदार मिल्क केक की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में किसी हलवाई की दुकान से कम नहीं लगेगा. एक छोटी-सी ट्रिक की मदद से दूध में वही दानेदार टेक्सचर तैयार किया जा सकता है, जो मिल्क केक की पहचान माना जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मिल्क केक.

इंग्रेडिएंट्स:
    1½ लीटर फुल क्रीम दूध
    200-220 ग्राम देसी गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
    2 बड़े चम्मच नींबू का रस
    2 बड़े चम्मच पानी
    1 बड़ा चम्मच देसी घी
    1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

बनाने का तरीका:
1. मिल्क केक बनाने के लिए एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें. दूध उबालते वक्त बीच-बीच में उसे चलाते रहें ताकि वो तले में न लगे.

2. दूध को तब तक पकाना है जब तक वो लगभग 25% तक गाढ़ा न हो जाए. साफ शब्दों में कहें तो इसे आधा नहीं करना है, सिर्फ थोड़ा गाढ़ा करना है.

3. इसके बाद एक कटोरी में नींबू का रस और पानी मिलाएं. अब गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें और इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके दूध में डालें.

4. ध्यान रखें कि दूध को पूरी तरह फाड़ना नहीं है. बस हल्के-हल्के दाने बनने चाहिए. यही ट्रिक मिल्क केक को उसका खास टेक्सचर देती है.

5. जब दूध में हल्के दाने बन जाएं और थोड़ा पानी सूख जाए, तब आंच को कम कर दें और गुड़ डालें. गुड़ डालने के बाद लगातार चलाते रहें. आप देखेंगे कि जैसे ही आप गुड़ मिलाएंगे वैसे ही दूध का रंग और टेक्सचर बदलने लगेगा. ये वो स्टेज है जहां मिल्क केक जैसी दानेदार बनावट बनने लगती है.

6. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें देसी घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे तब तक पकाएं जब तक ये कड़ाही ना छोड़ने लगे.

7. लेकिन ध्यान रखें कि इस मिश्रण को पूरी तरह सूखा नहीं करना है. इसका टेक्सचर थोड़ा-सा नमी वाला होना चाहिए.

8. एक प्लेट या ट्रे में हल्का घी लगाकर उसे ग्रीस कर लें. इसके बाद गर्म मिश्रण को इसमें डालकर बराबर फैला दें. अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रखें.

9. इसके बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और सेट होने के लिए रख दें. जब ये अच्छे से सेट हो जाए तब इसे मनचाहे आकार में काट लें.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581