शुक्र गोचर का असर: मिथुन से कर्क में प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

शुक्र ग्रह आज (8 जून) मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में शाम लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में शुक्र को सुख, सौंदर्य, प्रेम, वैभव और भौतिक सुविधाओं का कारक माना जाता है. कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन में धन, ऐश्वर्य, अच्छी गाड़ी, घर और सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं. वहीं कमजोर शुक्र जीवन में अभाव और असंतोष ला सकता है. ऐसे में शुक्र का कर्क राशि में गोचर सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं राशि अनुसार इसका प्रभाव.

मेष राशि
शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में हो रहा है, जिससे घर-परिवार और सुख-सुविधाओं में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. आप लंबे समय से घर की सजावट, रेनोवेशन या नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो इस दौरान वह पूरा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बेहतर माहौल मिलेगा और सीनियर्स से सपोर्ट भी मिलेगा. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का संकेत दे रहा है.

सावधानी: आंखों, त्वचा और इंफेक्शन से जुड़ी समस्याओं से बचें. गुस्से और अहंकार को कंट्रोल करें, खासकर जीवनसाथी के साथ.
उपाय: शुक्रवार को खीर का भोग लगाकर 11 कन्याओं को प्रसाद दें.

वृषभ राशि
तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपकी कम्युनिकेशन स्किल और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा. इस दौरान आपकी यात्राएं बढ़ेंगी और नए लोगों से मुलाकात आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी. नौकरी में ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. बिजनेस में मार्केटिंग और आउटरीच से लाभ मिलेगा.

सावधानी: अनावश्यक खर्चों से बचें और बोलचाल में संतुलन बनाए रखें, छोटी बात भी विवाद में बदल सकती है.
उपाय: मां लक्ष्मी को नारियल और सफेद मिठाई अर्पित करें.

मिथुन राशि
दूसरे भाव में शुक्र का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. परिवार में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे सुलझेंगी और घर में शांति का माहौल बनेगा. यदि आप प्रॉपर्टी या निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी एक गलत बात रिश्तों में दूरी ला सकती है.
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की आरती करें.

कर्क राशि
शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपका व्यक्तित्व और आकर्षण बढ़ेगा. इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और प्रमोशन या इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे.

सावधानी: किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और बेवजह खर्च करने से बचें.
उपाय: मां लक्ष्मी को इत्र और लाल गुलाब अर्पित करें.

सिंह राशि
बारहवें भाव में शुक्र का गोचर आपके खर्चों को बढ़ा सकता है. आप लग्जरी चीजों पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं. इस दौरान विदेश यात्रा या दूर की यात्रा के योग भी बन सकते हैं. नौकरी में बदलाव करने से बचें और बिजनेस में जोखिम लेने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें.

सावधानी: पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचें, खानपान पर विशेष ध्यान दें.
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें और शुक्रवार को खीर का भोग लगाएं.

कन्या राशि
ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे. यदि आप बिजनेस को विस्तार देना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है. दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा.

सावधानी: ओवरकॉन्फिडेंस और अहंकार से बचें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है.
उपाय: गणेश और लक्ष्मी जी की नियमित पूजा करें.

तुला राशि
दसवें भाव में शुक्र का गोचर आपके करियर के लिए बेहद शुभ रहेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी मिलने की संभावना है. व्यापारियों को नई डील और अच्छे प्रॉफिट के अवसर मिलेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

सावधानी: दिखावे से बचें और अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.
उपाय: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि
नौवें भाव में शुक्र का गोचर आपके भाग्य को मजबूत करेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको यात्राओं के अच्छे अवसर मिलेंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं.

सावधानी: कर्ज लेकर निवेश करने से बचें और खानपान में लापरवाही न करें.
उपाय: मां दुर्गा को सफेद मिठाई अर्पित करें.

धनु राशि
आठवें भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

सावधानी: जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें और रिश्तों को संभालकर रखें.
उपाय: लक्ष्मी-गणेश पूजा कर सफेद मिठाई का दान करें.

मकर राशि
सातवें भाव में शुक्र का गोचर आपके रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और करियर में भी अच्छे अवसर मिलेंगे. बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा.

सावधानी: खर्चों को नियंत्रित रखें और बजट बनाकर चलें.
उपाय: भगवान कृष्ण को खीर या मौसमी फल का भोग लगाएं.

कुंभ राशि
छठे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. काम में रुकावट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिल सकती है.

सावधानी: विवादों से दूर रहें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
उपाय: गणेश और लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें.

मीन राशि
पांचवें भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए सकारात्मक रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और करियर में तरक्की मिलेगी. संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है.

सावधानी: खर्चों और लेन-देन में सावधानी रखें.
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर कन्याओं को प्रसाद दें.

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581