बिहारी कढ़ी-बड़ी रेसिपी: दही और बेसन से बनाएं स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन घर पर

भारत के अलग-अलग राज्यों में कढ़ी को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है और हर जगह इसका अपना खास स्वाद होता है. आज हम आपको बिहार की पारंपरिक कढ़ी-बड़ी बनाना बताएंगे. दही और बेसन से बनने वाली यह कढ़ी हल्के मसालों के साथ तैयार की जाती है, जबकि इसमें डाले जाने वाले नरम और स्पंजी बड़ी (पकौड़े) इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

बिहारी कढ़ी-बड़ी टेस्टी होने के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्की मानी जाती है. गर्मियों के मौसम में जब ज्यादा तेल-मसाले वाली सब्जियां खाने का मन नहीं करता, तब दही से बनी यह कढ़ी बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कि घर पर बिहारी कढ़ी-बड़ी  कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
कढ़ी के लिए
1 कप दही
2 बड़े चम्मच बेसन
½ छोटा चम्मच हल्दी
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार

बड़ी के लिए
1 कप बेसन
1 छोटा चम्मच अजवाइन
½ छोटा चम्मच कलौंजी
½ छोटा चम्मच हल्दी
2 बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
तलने के लिए तेल
½ कप पानी
नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए
2 छोटे चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
3 सूखी लाल मिर्च
कुछ करी पत्ते
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
बिहारी कढ़ी-बड़ी बनाते कैसे हैं?

बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बड़ी तैयार करें. इसके लिए एक बर्तन में बेसन, अजवाइन, कलौंजी, हल्दी, कटा प्याज, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें और इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
अब कढ़ी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दही, बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और लगभग 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई गांठ न रहे. अगर आप कढ़ी को थोड़ा पतला रखना चाहते हैं तो इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा और पानी मिला सकते हैं.
तड़के के लिए एक गहरे पैन में तेल गरम करें. इसमें जीरा डालकर चटकाएं.  फिर सुखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.इसके बाद करी पत्ता और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भून लें.
अब तैयार कढ़ी का मिश्रण पैन में डालें और मीडियम गैस पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कढ़ी तले में न लगे.
इसके बाद एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें. तेल गर्म होने पर बड़ी के घोल को छोटे-छोटे हिस्सों में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
तली हुई बड़ी को तैयार कढ़ी में डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि बड़ी कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख ले.
अब आपका टेस्टी बिहारी स्टाइल कढ़ी-बड़ी तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसें.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581