शिल्पा शिंदे ने कबूला झूठा आरोप, ‘भाबीजी घर पर हैं’ विवाद फिर भड़का

मशहूर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की पूर्व अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे इस समय एक बहुत बड़े विवाद में फंस गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में यह कबूल किया है कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न (सेक्शुअल हैरेसमेंट) के झूठे आरोप लगाए थे. इस बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिल्पा शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.

हालांकि, इस चौतरफा आलोचना और कानूनी शिकंजे के डर के बावजूद शिल्पा के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक अंदाज में पोस्ट शेयर कर अपने आलोचकों को 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' की खुली चुनौती दे डाली है.

शिल्पा शिंदे का पोस्ट वायरल
चारों तरफ से घिरने के बाद भी शिल्पा शिंदे बैकफुट पर आने को तैयार नहीं हैं. शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील और कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए खुद का बचाव किया और एक बेहद बेबाक नोट लिखा. उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, 'एक महिला बनो! और हमेशा 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' कहने के लिए तैयार रहो.'

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, 'जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जलाकर खत्म कर दो.'

सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर पोस्ट
इस पोस्ट के बाद शिल्पा ने एक और पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपना PR का काम करते रहिए.लेकिन इस मामले के बारे में झूठी बातें फैलाना बंद कीजिए. यौन उत्पीड़न (सेक्शुअल हैरेसमेंट) का मतलब है – कोई भी ऐसा अनचाहा यौन व्यवहार जिससे किसी व्यक्ति को असहज, डरा हुआ, अपमानित या बुरा महसूस हो. बिना मर्जी के शारीरिक संपर्क, यौन टिप्पणी या मजाक, गलत मैसेज या तस्वीरें, बार-बार अनचाही कोशिशें, यौन भावना जगाने वाले इशारे… इसलिए अपनी मनगढ़ंत थ्योरी फैलाना बंद कीजिए. जागो ग्राहक जागो.'

AICWA ने जताई गहरी चिंता
दूसरी तरफ, शुक्रवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस पूरे मामले पर एक कड़ा आधिकारिक बयान जारी किया. एसोसिएशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर पब्लिसिटी या विवाद सुलझाने के लिए यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाना पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद चिंताजनक विषय है.

2016 में क्या था विवाद, क्यों लगाए थे झूठे आरोप?
इस विवाद की जड़ें साल 2016 से जुड़ी हुई हैं. उस वक्त शिल्पा शिंदे ने अचानक इस बेहद पॉपुलर कॉमेडी शो को छोड़ दिया था और प्रोड्यूसर्स पर मानसिक प्रताड़ना, बकाया पैसे न देने और सेट पर खराब माहौल बनाने के साथ-साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगा दिए थे. हालांकि, बाद में यह मामला आपसी समझौते के साथ खत्म हो गया था.

 भारती और हर्ष के साथ बातचीत में शिल्पा ने याद किया कि जब उन्होंने ये आरोप लगाए थे, तब उनके दोस्तों ने उन्हें आगाह किया था कि वे क्या कर रही हैं. इस पर शिल्पा ने अब सफाई देते हुए कहा कि कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े उस विवाद को सुलझाने के लिए उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था और शो छोड़ने के बाद अपने करियर को बचाने के लिए उन्होंने मजबूरी में यह कदम उठाया था.

Related Posts

‘कांटे’ फेम डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके…

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, 3 घंटे 15 मिनट की फिल्म को मिला U सर्टिफिकेट

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581