मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

पेरिस, एपी

 विश्व नंबर एक एरिना सबालेंका ने अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाते हुए पूर्व विश्व नंबर एक नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

रोलां गैरो में तीन वर्षों बाद आयोजित नाइट सेशन मुकाबले में सबालेंका ने शुरुआती संघर्ष के बाद शानदार वापसी की और लगातार 14वें ग्रैंडस्लैम में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने का रिकॉर्ड कायम रखा।

वहीं मंगलवार को रूस की मीरा आंद्रीवा ने रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 19 वर्षीय आंद्रीवा ने क्रिस्टिया पर सीधे सेटों में 6-0, 6-3 से जीत दर्ज की।

सबालेंका का जलवा
इससे पहले, फ्रेंच ओपन में अपने फैशन से जलवा बिखेरने वाली ओसाका ने सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में सबालेंका के विरुद्ध मुकाबले में शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और शुरुआती बढ़त हासिल कर ली, लेकिन सबालेंका ने अपनी ताकतवर ग्राउंडस्ट्रोक्स और आक्रामक खेल से मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।

पहले सेट में 5-5 की बराबरी के बाद उन्होंने निर्णायक ब्रेक हासिल किया और फिर दूसरे सेट में भी दबदबा बनाए रखा। जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि ओसाका बेहद आक्रामक खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ दबाव बनाए रखना आसान नहीं था।

अब क्वार्टर फाइनल में सबालेंका का सामना रूस की डियाना श्नाइडर से होगा। श्नाइडर ने अमेरिकी खिलाड़ी मेडिसन कीज को 6-3, 3-6, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

दूसरी बार सेमीफाइनल में आंद्रीवा
मीरा एंड्रीवा ने अपने करियर में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच की शुरुआत से ही आंद्रीवा ने अपना दबदबा बनाए रखा। रूसी खिलाड़ी ने पहले छह गेम में सिर्फ नौ अंक गंवाए और 36 वर्षीय क्रिस्टी को एक भी गेम प्वाइंट नहीं दिया। एंड्रीवा ने पहला सेट सिर्फ 22 मिनट में अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में क्रिस्टी ने खाता खोला। इसके बाद वह पहले छह गेम तक आंद्रीवा के साथ बराबरी पर रहीं। आंद्रीवा ने तुरंत ही मैच पर अपना दबदबा फिर से कायम किया और अगले तीन गेम बिना कोई प्वाइंट गंवाए जीत लिए, जिसके साथ ही 6-0, 6-3 से जीत सुनिश्चित कर ली।

इसके साथ आंद्रीवा का क्रिस्टी के विरुद्ध हेड-टू-हेड रिकार्ड 2-0 हो गया है। वह इस सीजन में डब्ल्यूटीए टूर पर सर्वाधिक 34 मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस साल क्ले कोर्ट पर आंद्रीवा की यह 20वीं जीत है। सेमीफाइनल में आंद्रीवा का सामना यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से पराजित किया।

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581