25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली

 भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सिंगापुर को 25-0 के रिकॉर्ड अंतर से रौंद दिया। पूल-ए के इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से लेकर अंत तक मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। इस ऐतिहासिक और धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने पूल-ए में अपने सभी मैच जीतकर अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह अंडर-18 स्तर पर भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

नम्मी गीताश्री ने दागे 5 गोल
मैच में भारत की स्टार खिलाड़ी नम्मी गीताश्री ने अपने आक्रामक खेल से सिंगापुर के डिफेंस को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। गीताश्री ने मैच में अकेले ही 5 शानदार गोल दागे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय फॉरवर्ड लाइन ने विपक्षी टीम को संभलने का एक भी मौका नहीं दिया और मुकाबले के चारों क्वार्टर में लगातार अंतराल पर गोल दागकर सिंगापुर की टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
इस ऐतिहासिक मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच गीताश्री के अलावा भारत की दो और फारवर्ड बल्लेबाजों ने सिंगापुर के डिफेंस की धज्जियां उड़ा दीं। स्टार खिलाड़ी नूशिन नाज ने मैच में सबसे ज्यादा 7 गोल (8वें, 13वें, 17वें, 18वें, 40वें, 52वें और 58वें मिनट में) दागकर विपक्षी टीम को पूरी तरह घुटनों पर ला दिया। वहीं, स्वीटी कुजूर ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए मैच के दूसरे ही मिनट में भारत का खाता खोला और कुल 4 शानदार गोल (2रे, 24वें, 38वें और 45वें मिनट में) अपने नाम किए। इन दोनों की जुगलबंदी के आगे सिंगापुर की गोलकीपर असहाय नजर आईं।

दीया की हैट्रिक के साथ इन खिलाड़ियों का कमाल
भारतीय टीम के इस गोल उत्सव में युवा खिलाड़ी दीया ने भी अपनी चमक बिखेरी और 27वें, 32वें और 53वें मिनट में गोल दागकर अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की। टीम की इस सामूहिक आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच में भारत की तरफ से कुल 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया। प्रियंका मिंज (22वें), नैन्सी सरोहा (36वें), श्रुति कुमारी (40वें), रशमीन कौर (47वें), पुष्पा मांझी (47वें) और संदीप कुमारी (51वें मिनट) ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए एक-एक गोल दागे, जिसकी बदौलत भारत ने 25-0 का यह अविश्वसनीय स्कोर बोर्ड पर टांग दिया।

सेमी फाइनल के लिए तैयार टीम इंडिया
इस विशाल जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और वे सेमीफाइनल के नॉकआउट मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर खिताब अपने नाम करने पर टिकी हैं। कोच ने टीम के इस प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ी अपनी योजनाओं को मैदान पर बखूबी लागू कर रहे हैं, जो आगामी नॉकआउट मैचों के लिहाज से बेहद सकारात्मक संकेत है।

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581