घर पर बनाएं क्रीमी मैंगो आइसक्रीम: सिर्फ 3 इंग्रेडिएंट्स में आसान रेसिपी

 गर्मी की तपती दोपहर में अगर खाने के बाद ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम मिल जाए, तो पूरा दिन ही बन जाता है. आम का मीठा स्वाद और आइसक्रीम की क्रीमीनेस ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे बच्चे ही नहीं, बड़े भी बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी आइसक्रीम घर पर बनाना मुश्किल होता है. जबकि सच ये है कि बिना किसी मशीन और ज्यादा मेहनत के आप घर में ही बेहद स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बना सकते हैं.

खास बात ये है कि इस रेसिपी के लिए आपको बाजार से बहुत सारी चीजें लाने या लंबी-चौड़ी इंग्रेडिएंट्स लिस्ट बनाने की भी जरूरत नहीं है. सिर्फ 3 चीजों की मदद से आप बेहद स्वादिष्ट आइसक्रीम बना सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया द्वारा शेयर की गई ये आइसक्रीम स्वाद में इतनी शानदार लगती है कि एक बार खाने के बाद हर कोई दोबारा जरूर मांगेगा. अगर घर में बच्चे बार-बार कुछ ठंडा और मीठा खाने की डिमांड करते हैं, तो ये आसान रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है.

मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    2 बड़े पके आम
    1 कप व्हिपिंग क्रीम
    1½ कप कंडेंस्ड मिल्क

मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका
ये मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें और उनका सारा गूदा निकाल लें. अब इस गूदे को मिक्सर जार में डालकर एकदम स्मूद प्यूरी बना लें.

2. अगर आम छोटे हों, तो 3 आम का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा ताकि आइसक्रीम का स्वाद बढ़िया आए.

3. अब एक बड़े बाउल में व्हिपिंग क्रीम डालें और उसे अच्छी तरह फेंटें. जब क्रीम का टेक्श्चर लाइट, सॉफ्ट और फ्लफी दिखने लगे, तब उसमें कंडेंस्ड मिल्क और तैयार की हुई मैंगो प्यूरी डाल दें.

4. ये आप क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क और मैंगो प्यूरी डाल दें तो इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि मिश्रण पूरी तरह स्मूद और क्रीमी बन जाए.

5. अब तैयार मिश्रण को किसी एयरटाइट कंटेनर में डाल दें. चाहें तो ऊपर से आम के छोटे-छोटे टुकड़े डाल सकते हैं, इससे हर बाइट में आम का क्रंच और मजेदार स्वाद मिलेगा. अगर आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी या दूसरी बेरीज भी मिला सकते हैं.

6. अब कंटेनर को 8 से 9 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. इसके बाद जब आप कंटेनर खोलकर देखेंगे तो आपकी स्वादिष्ट और क्रीमी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी.

स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स
    अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है, तो थोड़ा चीनी मिला सकते हैं.
    आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं.
    अगर आप चाहते हैं कि आइसक्रीम स्वादिष्ट बने तो हमेशा मीठे और अच्छी तरह पके आम का इस्तेमाल करें.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581