यूपी सरकार का एक्शन: कई जिलों के ARTO अधिकारियों का स्थानांतरण जारी

लखनऊ

यूपी सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद, कानपुर देहात और लखनऊ समेत 26 एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इनमें दो प्रतीक्षारत अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें तैनात दी गई है। अचानक हुए इस तबादले से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में गाजियाबाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल) रहे मनोज कुमार मिश्रा को नोएडा का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन प्रथम दल) रहीं सुश्री सोमलता यादव को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तृतीय दल कानपुर नगर, मीरजापुर के संभागीय परिवहन अधिकारी रहे विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पीलीभीत के संभगीय परिवहन अधिकारी रहे वीरेंद्र सिंह को मीरजापुर का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कुशीनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे मोहम्मद अजीम को श्रावस्ती का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बनाया है।

इसी तरह बलिया के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे अरुण कुमार राय को मीरजापुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, बिजनौर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे गौरी शंकर ठाकुर को फिरोजाबाद का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), लखनऊ परिक्षेत्र के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्राविधिक) रहे हिमांशु जैन को लखनऊ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल बनाया गया। साथ ही इन्हें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विस्तार पटल देवा रोड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रावस्ती के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चतुर्थ दल, हमीरपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे अमिताभ राय को बाराबंकी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बाराबंकी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहीं सुश्री अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय दल, देवरिया में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे आशुतोष कुमार शुक्ला को प्रतापगढ़ का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, आजमगढ़ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे अतुल कुमार यादव को देवरिया का सहायक संभागीय अधिकारी (प्रशासन), प्रतापगढ़ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे दिलीप कुमार को मैनपुरी, अमरोहा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे महेश कुमार शर्मा को बिजनौर, अलीगढ़ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे प्रवेश कुमार को शामली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि शामली के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे रोहित राजपूत को कानपुर देहात, मिर्जापुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे संतोष कुमार सिंह को फतेहपुर, एटा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे सत्येंद्र कुमार को अलीगढ़, मैनपुरी के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे शिवम यादव को एटा, फर्रुखाबाद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे सुभाष चंद्र राजपूत को आजमगढ़, वाराणसी के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे सुधांशु रंजन को मेरठ, सोनभद्र के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रहे राजेश्वर यादव को कुशीनगर, मिर्जापुर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रहे सुशील कुमार मिश्र को पीलीभीत, प्रतीक्षारत प्रवीण् कुमार सिंह को हमीरपुर, प्रतीक्षारत सुश्री सौम्या पांडेय को उरई का संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581