घर में तुलसी और मनी प्लांट साथ रखना कितना सही? जानें वास्तु के नियम और सही दिशा

जब भी घर में शुभ पौधे लगाने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में दो नाम सबसे पहले आते हैं, तुलसी और मनी प्लांट.एक तरफ तुलसी घर में सुख-शांति लाती हैं, तो दूसरी तरफ मनी प्लांट है जो आर्थिक तरक्की से जुड़ा है.अक्सर लोग सोचते हैं कि क्या इन दोनों को एक साथ रखा जा सकता है? इन दोनों को साथ रखने का नियम और सही तरीका क्या है, अगर आप वो तरीका जान गए, तो किस्मत चमक सकती है.

क्या है वास्तु का नियम
ज्योतिष और वास्तु के हिसाब से देखें तो मनी प्लांट का कनेक्शन बुध ग्रह से है, जो हमारे दिमाग और बिजनेस को संभालता है.

तुलसी जी का कनेक्शन गुरु ग्रह और भगवान विष्णु से है, जो हमें सुख और अच्छी सोच देते हैं. अब आप ही सोचिए, बिना बुद्धि के पैसा टिकता नहीं और बिना पैसे के जिंदगी चलती नहीं. इसलिए जब ये दोनों पौधे आपके घर में सही तरीके से साथ होते हैं, तो आपको बुद्धि और पैसा दोनों एक साथ मिलते हैं.

दूरी है जरूरी
दोनों पौधों को साथ रखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप दोनों को एक ही गमले में लगा दें. दोनों का स्वभाव अलग है, इसलिए इन्हें थोड़ी दूरी पर रखें.

तुलसी को कहां रखें? इन्हें हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा (North or East) में रखें. यह दिशा भगवान की मानी जाती है.

मनी प्लांट को कहां रखें? इन्हें घर के साउथ-ईस्ट कोने (South-East) में रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर जी की होती है.

बालकनी में कैसे सेट करें? अगर आप इन्हें अपनी बालकनी या लिविंग रूम में रख रहे हैं, तो तुलसी को थोड़ा उत्तर की तरफ और मनी प्लांट को थोड़ा दक्षिण की तरफ रखें. दोनों के बीच कुछ फीट का गैप जरूर होना चाहिए.

इन दो बातों का खास ख्याल रखें
अगर आप इन दोनों पौधों को पास-पास रख रहे हैं, तो बस दो गलतियों से बचना है:

मनी प्लांट को तुलसी पर न चढ़ने दें: मनी प्लांट एक बेल (creeper) है जो ऊपर की तरफ भागती है. ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल बढ़ते-बढ़ते तुलसी के पौधे को ढक न ले. तुलसी का पौधा हमेशा साफ और खुला दिखना चाहिए.

साफ-सफाई: तुलसी जी के पास हम सब पूजा करते हैं, इसलिए वहां चप्पल-जूते या कचरा न रखें. साथ ही, मनी प्लांट के जो पत्ते सूख जाएं, उन्हें तुरंत काट कर हटा दें.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581