सीचेवाल पहुंचे मुख्यमंत्री मान, एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन कर विकास कार्यों का किया बखान

चंडीगढ़ 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव सीचेवाल में संत बाबा अवतार सिंह जी की 38वीं बरसी में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल के साथ संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने एक प्रगतिशील और आत्मनिर्भर पंजाब के सपने को साकार करने की बात कही। उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों को भी गिनाया। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने खेतों तक 21,000 क्यूसिक पानी पहुंचाया है। यह पानी दो भाखड़ा नहरों के बराबर है। पर्यावरण अनुकूल उपायों से 21 लाख क्यूबिक मीटर भूजल रिचार्ज हुआ है। इससे कई क्षेत्रों में पानी का स्तर 2 से 4 मीटर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में विश्व स्तरीय सरकारी स्कूल, अस्पताल और सड़कें बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने फूट डालने वाली ताकतों से सतर्क रहने को कहा। मान ने जोर दिया कि पंजाब की धरती पर नफरत नहीं उग सकती।

मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026' लागू किया है। इस कानून के तहत बेअदबी के दोषी को 10 साल से उम्र कैद और 50 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। जुर्माना न भरने पर संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है। स्कूलों को अपग्रेड किया गया है और 1,000 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं।

उन्होंन कहा कि राज्य सरकार बुड्ढा दरिया को पुनर्जीवित करने पर काम कर रही है। पंजाब ने इस साल सुधरी सिंचाई प्रणाली से 96 फीसदी नहर के पानी का उपयोग किया है। 14,000 किलोमीटर पाइप बिछाकर खालों को पुनर्जीवित किया गया है। मुख्यमंत्री ने 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत हर महिला को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस योजना से पंजाब की लगभग 97 फीसदी महिलाओं को लाभ मिलेगा।

'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। हर परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार है। 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को कार्ड मिल चुके हैं और 1.65 लाख लोग मुफ्त इलाज करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय गांवों की खेल मैदानों और सड़कों की मांगों को पूरा करने का वादा किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैदान विकसित करने की बात कही। राज्य सरकार पंजाब की भलाई और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581