French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

पेरिस 
गुरुवार 28 मई को फ्रेंच ओपन 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. जब अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने दूसरे राउंड में ही दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस शानदार मुकाबले में सिनर ने पहले दो गेम में 3-6, 2-6 से जबरदस्त जती दर्ज की. लेकिन उसके बाद वो लगातार तीन गेम 7-5, 6-1, 6-1 से हार गए. जिसके साथ ही इस इतालवी स्टार का 'करियर ग्रैंड स्लैम' पूरा करने का सपना भी टूट गया. क्योकं सिनर ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सिर्फ फ्रेंच ओपन ही नहीं जीत सके हैं। 

हार की वजह
इस हार की वजह सिनर का तीसरे सेट में चोटिल होना रहा. जब सिनर तीसरे सेट में 5-1 से आगे चल रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि जीत उनकी ही होगी. लेकिन, अचानक मैच में एक नाटकीय मोड़ आया और सिनर को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या होने लगी. 24 साल के इस इटालियन खिलाड़ी ने दो बार मैच को अपने नाम करने के लिए सर्विस की, लेकिन दोनों बार वह नाकाम रहे. इसके अलावा, 5-4 के स्कोर पर उन्हें कोर्ट से बाहर जाकर मेडिकल टाइम आउट भी लिया. उस पल के बाद, सिनर अपनी शारीरिक स्थिति को दोबारा ठीक नहीं कर पाए. सेरुंडोलो ने इसका पूरा फायदा उठाया और आखिरी 20 गेम में से 18 गेम जीतकर 2026 सीजन का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिखाया। 

जीत के बाद सेरुंडोलो ने क्या कहा?
मैच के बाद दूनिया के 56वें रैंक के खिलाड़ी सेरुंडोलो ने सिनर के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह बहुत मुश्किल काम था. मैं एक सेट में तीन से ज्यादा गेम नहीं जीत पा रहा था, इसलिए मैं थोड़ा किस्मतवाला रहा. इस मैच को जीतने के हकदार तो वही थे, लेकिन फिर न जाने क्या हो गया. मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। 

सन 2000 के बाद पहली बार
इसके साथ ये अर्जेंटीनाई खिलाड़ी सन 2000 में कैरोल कुसेरा के बाद पहला ऐसा पुरुष खिलाड़ी बन गया है, जिसने फ्रेंच ओपन में तीसरे राउंड से पहले ही टॉप सीड खिलाड़ी को टूर्नमेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

नया चैंपियन उभरने का मौका
यह हार सिनर के करियर में एक दर्दनाक अध्याय जोड़ती है. पिछले साल फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ये भी उल्लेखनीय है कि सिनर और अल्काराज ने मिलकर पिछले नौ बड़े खिताब अपने नाम किए हैं. सिनर के अब फ्रेंच ओपन से बाहर होने और अल्काराज के कलाई की चोट के कारण पहले से ही बाहर होने से, 2024 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में एक नया चैंपियन उभरने का मौका खुला है। 

सिनर शानदार फॉर्म में थे
ये हार इसलिए भी चूभने वाली है, क्योंकि जैनिक सिनर अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में थे. वो लगातार 30 मैच जीत चुके थे. उन्होंने 2026 में अब तक हुए सभी पांच ATP मास्टर्स 1000 खिताब भी अपने नाम किए थे. लेकिन मैच के दौरान मांसपेशियों में खिचाव के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

सेरुंडोलो की बड़ी उपलब्धि
सिनर को हराने वाला सेरुंडोलो, जो अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचा है, का अगला मुकाबला स्पेनिश खिलाड़ी मार्टिन लैंडालूस या चेक खिलाड़ी विट कोप्रिवा से होगा। 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581