दही फटे नहीं और बने क्रीमी सब्जी: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 2 आसान टिप्स

गर्मियों में ज्यादातर लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो हल्का होने के साथ ही टेस्टी और शरीर को ठंडक देने वाला हो. ऐसे दही हर घर का फेवरेट बन जाता है. लोग दही की लस्सी पीने से लेकर रायता तक ही नहीं, बल्कि सब्जी में भी इसे डालते हैं. दही वाली सब्जियां गर्मियों में खूब खाई जाती हैं, लेकिन इन्हें बनाते समय एक परेशानी लगभग हर किसी के साथ होती है. जैसे ही कड़ाही में दही डाला जाता है, वो फट जाता है और पूरी सब्जी में पानी-पानी हो जाती है. ऐसे में स्वाद भी खराब हो जाता है और ग्रेवी का टेक्शचर भी बिगड़ जाता है.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने दही को फटने से बचाने की बेहद आसान ट्रिक शेयर की है. उनका कहना है कि सिर्फ 2 छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप दही वाली सब्जी को बिल्कुल स्मूद, क्रीमी और रेस्टोरेंट स्टाइल बना सकते हैं.

सब्जी में दही फटने से बचाने के लिए अपनाएं ये 2 आसान ट्रिक्स
1. फ्रिज से निकालते ही इस्तेमाल न करें दही: अक्सर लोग ठंडा दही सीधे कड़ाही में डाल देते हैं, जिसकी वजह से टेंपरेचर में अचानक बदलाव होता है और दही फट जाता है. इसलिए सब्जी में दही डालने से पहले उसे फ्रिज से निकालकर कम से कम 15 मिनट तक रूम टेंपरेचर पर रखें. इससे दही का टेंपरेचर नॉर्मल हो जाएगा और वो आसानी से ग्रेवी में मिक्स हो जाएगा.

2. दही को पहले अच्छी तरह फेंट लें: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया कहती हैं दूसरी जरूरी ट्रिक ये है कि दही को इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से फेंट लेना चाहिए. दही को तब तक फेंटें जब तक वो बिल्कुल स्मूद न हो जाए. इसके बाद गैस बंद करें और फिर दही डालें. दही डालने के बाद करीब 1 मिनट तक लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से दही फटेगा नहीं और ग्रेवी भी क्रीमी बनेगी.

शेफ बताती हैं कि इन दोनों ट्रिक्स के अलावा हमेशा एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि दही को सब्जी में डालने के बाद उसे कुछ देर तक लगातार चलाते रहें.

इन ट्रिक्स को अपनाकर आप दही को आसानी से फटने से बचा सकते हैं और सब्जी को क्रीमी, स्वादिष्ट और लाजवाब बना सकते हैं. गर्मियों के मौसम में ही नहीं किसी भी मौसम में दही डालने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है. 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581