इंस्टेंट पापड़ डोसा रेसिपी: बिना बैटर के मिनटों में बनाएं क्रिस्पी डोसा

आपने आजतक मसाला डोसा से लेकर प्लेन, चीज़ और पनीर डोसा तक बहुत सी तरह के डोसों का स्वाद चखा होगा. लेकिन क्या हो अगर आपका मन अचानक डोसा खाने का करे लेकिन घर में ना बैटर हो और ना ही उसे फर्मेंट करने का समय? आप कहेंगे कि फिर तो कुछ हो ही नहीं सकता. ऐसी स्थिति में तो सिर्फ बाजार जाकर या ऑर्डर करके ही डोसा खाया जा सकता है. लेकिन आप गलत सोच रहे हैं.

अगर आपके घर में डोसा बैटर नहीं है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने एक ऐसी इंस्टेंट डोसा रेसिपी शेयर की है, जिसे सुनकर हर डोसा लवर खुश हो जाएगा. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए चावल, दाल या रेडीमेड बैटर नहीं, बल्कि सिर्फ पापड़ की जरूरत पड़ती है. ये रेसिपी ना सिर्फ झटपट तैयार हो जाती है, बल्कि इसका स्वाद भी काफी अलग और मजेदार होता है. आप इस इंस्टेंट पापड़ डोसा को सुबह नाश्ते से लेकर शाम को डिनर तक में एंजॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं इंस्टेंट पापड़ डोसा.

इंग्रेडिएंट्स:
    पापड़
    पानी
    घी

बनाने का तरीका:
1.इंस्टेंट पापड़ डोसा बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ को कैंची से काट लें या हाथ से दो हिस्सों में तोड़ लें.

2. अब इन्हें पानी में डालकर कुछ देर भिगो दें, ताकि पापड़ का टेक्शचर पूरी तरह सॉफ्ट होकर हल्का चिपचिपा हो जाए.

3. भीगे हुए पापड़ को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और इसे अच्छे से पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. यही आपका इंस्टेंट डोसा बैटर है.

4. अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा पानी छिड़कें. फिर एक स्पैचुला बैटर डालकर डोसे की तरह पतला फैलाएं.

5. ऊपर से थोड़ा घी डालें और डोसे को अच्छी तरह सेक लें. जब डोसा क्रिस्पी हो जाए, तो मोड़कर गर्मागर्म चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

क्यों खास है ये रेसिपी?
ये रेसिपी बहुत ही आसान है और खास भी है. इस बैटर को फर्मेंट करने की जरूरत नहीं होती है, जिससे आप आसानी से कभी भी डोसा बना सकते हैं.
पापड़ डोसा सिर्फ 3 चीजों से तैयार हो जाता है. इसके लिए आपको बहुत सारी चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
 ये कुछ ही मिनटों में बन जाता है. इसका स्वाद बहुत अलग और क्रिस्पी होता है.

 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581