मोहाली में मतदान जारी, वार्ड 1-25 में वोट डालने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

मोहाली.

जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मोहाली नगर निगम के वार्ड 1 से 25 तक 13.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड नंबर 26 से 50 तक वोटिंग प्रतिशत 13.9 रहा।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के अलग अलग नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक बनूड़ में सबसे ज्यादा 19.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि जीरकपुर में सबसे कम 9 फीसदी वोटिंग हुई। कुराली में 16.30 फीसदी और डेराबस्सी में 13.9 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस बार चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैं।

मोहाली नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत (वार्ड अनुसार)
नगर निकाय का नाम (वार्ड)     मतदान प्रतिशत (%)
नगर निगम मोहाली (वार्ड 1-25)     13.18 %
नगर निगम मोहाली (वार्ड 26-50)     13.9 %
नगर परिषद कुराली     16.30 %
नगर परिषद डेराबस्सी     13.9 %
नगर परिषद जीरकपुर     9 %
नगर परिषद बनूड़     19.4 %
नगर परिषद नयागांव     16 %

Related Posts

सीएम ने भरी हुंकार, दूसरों के जीवन को बर्बाद करने वाले नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देंगे

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: मुख्यमंत्री विरासत और विकास की यात्रा से घबराकर अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार…

‘सनातन संस्कृति की बढ़ती ताकत से घबराई सपा’, ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

‘कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए रामलला से माफी भी मांगें अखिलेश’, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख पर तीखा हमला 'काशी-मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण का ऐलान कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581