कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर फिशिंग स्कैम, पंजाब पुलिस ने जारी की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर ठगी होने लगी है. साइबर ठग सीजेपी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फेक मैसेज तैयार किए हैं, जिनको लोगों को भेजा जा रहा है. ये मैसेज वॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है. पंजाब पुलिस ने इससे बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है.

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने आम लोगों को इससे बचाने के लिए जागरुक अभियान चलाया है. साथ ही आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

42 सेकेंड के वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने डिटेल्स में बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती उस शख्स को कंगाल बना रही है.

फेक मैसेज युवाओं को भेजा रहे हैं
पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग आम लोगों को फेक मैसेज भेज रहे हैं. मैसेज में युवाओं के लिए कुछ खास बातें लिखी हैं, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करने की फर्जी अपील की जाती है और नीचे एक लिंक दिया जाता है.

पुलिस ने वीडियो में साफ किया है कि वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजा रहा लिंक खतरनाक है. जैसे ही यूजर्स उस फिशिंग लिंक पर क्लिक करते हैं तो मोबाइल तुरंत हैक हो जाता है.  

एक बार फोन हैक होते ही विक्टिम के फोन में मौजूद बैंकिंग डिटेल्स और ओटीपी को चोरी कर लिया जाता है. इसके बाद विक्टिम ना सिर्फ बैंक खाता खाली कर दिया जाता है बल्कि उसके नाम पर लोन तक ले लिया जाता है.

फिशिंग लिंक से ऐसे बचें
फिशिंग लिंक या खतरनाक लिंक से बचाने के लिए कई तरीकों को फॉलो कर सकते हैं.

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज में कोई लिंक है तो उस पर क्लिक करने से पहले लिंक चेक कर लें. वेबसाइट का नाम, डोमेन नेम आदि को चेक कर लें.

Short URL से सावधान रहें
फिंशिंग लिंक में अगर कोई शॉर्ट यूआरएल दिया गया है तो उससे सावधान रहना चाहिए. ये शॉर्ट लिंक 4-6 कैरेक्टर के होते हैं.

OTP शेयर ना करें
अनजान शख्स या अनजान पोर्टल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) शेयर ना करें. पहले मैसेज को कंफर्म करें कि वह कहां से आया है और बैंकिंग ओटीपी को किसी भी दूसरे शख्स के साथ शेयर ना करें.

बैंकिंग डिटेल्स शेयर ना करें
अनजान पोर्टल या संदिग्ध पोर्टल पर कभी भी बैंकिंग डिटेल्स आदि को शेयर ना करें. बैंक खाता नंबर, कार्ड डिटेल्स आदि को किसी के साथ शेयर ना करें.

थर्ड पार्टी से ऐप डाउनलोड न करें
साइबर ठगों से बचाव के लिए जरूरी है कि थर्ड पार्टी स्टोर से या APK फाइल आदि को फोन में इंस्टॉल ना करें. ऐप हमेशा ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581