आर्मी जॉइन करने की तैयारी तेज करें, भोपाल में जून से कई ग्रेडों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित होगी

छिंदवाड़ा
 सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है. 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत 1 जून से 12 जून तक भोपाल में ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 15 मई, 2026 से मिलने शुरू हो गए हैं। 

2026-27 के लिए सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तारीखों की घोषणा भारतीय सेना द्वारा कर दी गई है. कई ग्रेडों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 12 जून 2026 तक भोपाल के 2 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

15 मई से भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं एडमिट कार्ड
ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन 4 शिफ्ट में आयोजित होगी. इस बार से अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जाएगा. एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. भोपाल में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। 

सेना भर्ती के लिए भोपाल में बनाए गए हैं दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसिटी, कोकटा बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल और आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी, डानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल। 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना अनिवार्य होगा. कोई भी जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है. किसी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के टेलीफोन नंबर 0755-2540954 एवं 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581