नौतपा में मिट्टी का घड़ा रखने से दूर हो सकती है आर्थिक तंगी, वास्तु में बताया गया उपाय

 इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 2 जून तक रहेगा. यह साल के सबसे गर्म दिन होते हैं. कहते हैं कि नौतपा में सूरज सबसे ज्यादा आग उगलता है और धरती तपने लगती है. इन गर्म दिनों में जल, मौसमी फल या ठंडी चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नौतपा में एक बड़ा ही सरल उपाय लोगों को आर्थिक तंगी से निजात दिला सकता है. यह उपाय जल की दिशा और मिट्टी के घड़े से जुड़ा है.

वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) या उत्तर दिशा को जल की दिशा माना गया है. इस दिशा को भगवान कुबेर की दिशा भी माना जाता है. इसलिए नौतपा में इस दिशा में एक मिट्टी का घड़ा जल से भरकर रखने से घर की एनर्जी बैलेंस होती है. यह एक उपाय न सिर्फ तपती गर्मी में आपकी प्यास बुझाएगा, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ देगा. कहते हैं कि जिन घरों की उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखा जाता है, वहां धन की कभी कमी नहीं होती है.

मिट्टी के घड़े की जगह ये चीजें भी कारगर
यदि आप घर में मिट्टी का घड़ा नहीं रखना चाहते तो उसकी जगह मिट्टी से बनी कुछ दूसरी चीजें अच्छा विकल्प हो सकती हैं. आप मिट्टी की सुराही, मिट्टी का गमला, मिट्टी से निर्मित मूर्तियां, दीपक या गुल्लक आदि भी रख सकते हैं. ये सभी चीजें आपको बहुत लाभ देंगी. हालांकि आप पानी से जुड़ी कोई चीज रखेंगे तो इसका शुभ प्रभाव ज्यादा हो सकता है. यदि आप गमला, गुल्लक या भगवान की कोई प्रतिमा रख रहे हैं तो वहां हर रोज संध्याकाल में एक दीपक जरूर जलाएं.

न करें ये 5 गलतियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पानी से भरा मटका सुख-संपन्नता और पवित्रता का प्रतीक होता है. इसलिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पानी के इस घड़े को कभी पूरी तरह खाली न छोड़ें. इसमें थोड़ा बहुत पानी हमेशा रहना चाहिए. रात को सोने से पहले सुनिश्चित करें कि मटका पूरा भरा हो. यह मटका कहीं से टूटा या चटका हुआ नहीं होना चाहिए. ऐसा मटका रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है. घड़े के आस-पास अग्नि तत्व से जुड़ी चीजों को बिल्कुल न रखें. इसका नतीजा भी बुरा हो सकता है.

Related Posts

आज 13 नवंबर का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्य

मेष राशि- पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से…

इंडियन बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

अगर आप ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और देश के प्रतिष्ठित सरकारी बैंक के साथ जुड़कर बैंकिंग सेक्टर के कामकाज को करीब से सीखना और करियर बनाना चाहते हैं, तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581