चुनाव आयोग की बड़ी पहल: झारखंड में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण शुरू

रांची

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है. झारखंड समेत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा. झारखंड में 20 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर विजिट कर मतदाताओं का सत्यापन 30 जून से 29 जुलाई तक किया जाना है. इस क्रम में बीएलओ की ओर से इन्यूमरेशन फॉर्म बांटे और मतदाताओं द्वारा सत्यापित किए जाने के उपरांत संग्रहित किए जाएंगें.

सुबोध कुमार ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु पहले से तैयारियां की जा रहीं हैं, इसके तहत राज्य में 73% मतदाताओं की मैपिंग विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से बीएलओ द्वारा की जा चुकी है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे मतदाता जिनकी अभी तक मैपिंग नहीं हो सकी है उनकी सूची सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई 2026 से लगाई जाएगी एवं उनके बीएलओ के नाम एवं फोन नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क करते हुए मतदाता सूची में अपनी मैपिंग करा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं के मैपिंग के क्रम में घर घर  जाकर स्टीकर लगाने का भी कार्य किया गया है, जिसमें उनके बीएलओ का नाम नंबर दर्ज है. इसके साथ साथ ECINET पर उपलब्ध 'बुक ए कॉल' फीचर का इस्तेमाल करते हुए भी अपने बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है.

वहीं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने एसआईआर कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की एक प्रति बीएलओ को भी दी जाएगी, ताकि वे ASDD सूची (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) को अंतिम रूप दे सकें. साथ ही, शेष अनमैप्ड मतदाता गणना (Enumeration) फॉर्म के साथ संलग्न किए जाने वाले अपने दस्तावेजों को तैयार कर सकें, ताकि घोषणा पत्र के साथ उन्हें प्रस्तुत किया जा सके.

Related Posts

डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने…

रायपुर में लगेगा बाल वैज्ञानिकों का मेला, 20 और 21 नवंबर को विद्यार्थी पेश करेंगे अनोखे वैज्ञानिक मॉडल

रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रदेशभर के बाल वैज्ञानिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581