चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले धोनी ने चेन्नई स्थित NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) रीजनल हब का दौरा किया, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला.

एमएस धोनी ने जवानों के साथ समय बिताया, शूटिंग प्रैक्टिस की और फिटनेस को लेकर ऐसा मजेदार सवाल पूछा, जिसने वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी. धोनी ने खुद की ओर इशारा करते हुए कमांडोज से कहा, 'फिट लग रहा हूं ना.' यह सुनते ही वहां मौजूद जवान हंस पड़े, जबकि सोशल मीडिया पर यह मोमेंट तेजी से वायरल हो गया.

ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए एमएस धोनी ने NSG जवानों के साथ फिटनेस, ट्रेनिंग और शूटिंग तकनीकों पर बातचीत की. उन्होंने हथियारों के साथ शूटिंग ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया और कमांडो अधिकारियों के साथ काफी समय बिताया.

एमएस धोनी का भारतीय सेना से जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है. उन्हें 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी. इसके बाद वह कई सैन्य ट्रेनिंग कार्यक्रमों और जम्मू-कश्मीर में आर्मी अटैचमेंट का हिस्सा भी रह चुके हैं.

एमएस धोनी का यह दौरा ऐसे समय सामने आया है जब पूरा क्रिकेट जगत सिर्फ एक सवाल पूछ रहा है- क्या धोनी सोमवार (18 मई) को चेपॉक में खेलेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2026 में आखिरी होम मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ है और माहौल पूरी तरह भावुक हो चुका है. फैन्स को उम्मीद है कि शायद 'थाला' एक बार फिर पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे.

धोनी क्यों नहीं खेल पा रहे?
एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. सीजन शुरू होने से पहले उन्हें काफ स्ट्रेन हुआ था, जिसके कारण शुरुआत में कहा गया कि वह पहले दो हफ्ते मिस करेंगे. लेकिन चोट इतनी गंभीर साबित हुई कि वह अब तक वापसी नहीं कर सके. हालांकि हाल के दिनों में उनकी ट्रेनिंग और टीम के साथ मौजूदगी ने वापसी की उम्मीदों को फिर जिंदा कर दिया है.

इसी बीच एमएस धोनी का पांच साल पुराना बयान अब चर्चा में आ गया है. 2021 में सीएसके के टाइटल सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने कहा था, 'मेरा आखिरी T20 चेन्नई में होगा.' अब जब आईपीएल 2026 में सीएसके अपना आखिरी होम मैच खेलने जा रही है, तो फैन्स इस मुकाबले को धोनी के संभावित विदाई मैच की तरह देख रहे हैं.

Related Posts

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581