डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया: ये 4 देसी मसाले देंगे आपके बाल और त्वचा को नई जान

क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में रखे कुछ साधारण मसाले आपकी त्वचा और बालों की कई समस्याओं का शानदार समाधान हो सकते हैं? हम अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन शायद ही कभी अपनी दादी-नानी के नुस्खों पर ध्यान देते हैं।

दरअसल, हमारी रसोई में मौजूद हल्दी, दालचीनी, लौंग और मेथी जैसे मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इनमें ऐसे औषधीय गुण भी छिपे होते हैं, जो त्वचा और बालों को भीतर से पोषण देते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जुश्या भाटिया सरीन भी इन मसालों के गुणों की तारीफ करती हैं और इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। आइए जानते हैं ये 4 देसी मसाले (Desi Spices For Skin And Hair) कैसे आपकी ब्यूटी के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
 
हल्दी
हल्दी को आयुर्वेद में सदियों से एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये गुण त्वचा के मुंहासे, दाग-धब्बे और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा साफ और चमकदार बनता है। इसके अलवा, यह स्कैल्प के हल्दी बनाती है, रूसी को कम करती है और हेयर फॉल को भी कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

दालचीनी
दालचीनी की मीठी और तीखी खुशबू जितनी मनमोहक होती है, उतने ही कमाल के इसके फायदे भी हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे चेहरे पर एक प्राकृतिक और गुलाबी चमक आती है। बालों के लिए, दालचीनी बालों के रोम को मजबूत करती है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और वे घने व चमकदार बनते हैं।

लौंग
लौंग में पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण इसे त्वचा और स्कैल्प की समस्याओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ती है और त्वचा को साफ रखने में मदद करती है। बालों के मामले में, लौंग का तेल या पानी डैंड्रफ को कम करने में बहुत प्रभावी होता है, जिससे स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

मेथी
मेथी दाना, जिसे हम अक्सर तड़के में इस्तेमाल करते हैं, बालों के लिए एक 'सुपरफूड' है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों के झड़ने को रोकने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। मेथी का पेस्ट बनाकर लगाने से बाल मजबूत, मुलायम और चमकदार बनते हैं।

 

Related Posts

Rashifal 9 November: सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

मेष राशि (Aries): निवेश से मिल सकता है बड़ा लाभ मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से…

स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, SWAYAM से Skill India तक फ्री पढ़ाई के 8 शानदार प्लेटफॉर्म

 आज अगर आप कुछ पढ़ना चाहते हैं या नई स्किल्स सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे। इंटरनेट की मदद से अब घर बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581